TRENDING

शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखा दिए अपने और दुल्हन के फोटो और फिर…

शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें अगर थोड़ी भी शक की गुंजाइश हो तो रिश्ता ठीक से चल नहीं पाता और टूट जाता है. ऐसे में अगर लड़की या लड़के के अफेयर का पता पहले ही चल जाए तो मामला निपटाया जा सकता है. लेकिन कैसा हो कि बारात आ चुकी हो, पांडाल सज चुका हो और घर वालों का ढेर सारा पैसा दांव पर हो और अचानक आ धमके लड़की का बॉयफ्रेंड. ऐसा ही कुछ हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, जहां बारात वाली शान को ही एक लड़का दूल्हे के सामने आ गया और कहने लगा कि वो उसकी दुल्हन का बॉयफ्रेंड है. इसके बाद जो हुआ आइए आपको बताते हैं.

शादी वाले दिन दूल्हे से मिला दुल्हन का बॉयफ्रेंड
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा शेरवानी पहने अपनी कार से उतरता है और वो दुल्हन को अपने साथ ले जाने की पूरी तैयारी में है. इतने में दूल्हे का दोस्त वहां आता है और उससे कहता है कि तुझे किसी से मिलवाना है. इसके बाद दूल्हे के सामने एक लड़का और आता है और क्लेम करता है कि वो दुल्हन का काफी सालों से दोस्त है, इसके बाद दूल्हे को लगता है कि दुल्हन का कोई दोस्त होगा जो शादी अटैंड करने आया है.

दूल्हे को दिखा दिए अपने और दुल्हन के फोटो और फिर…
जब दूल्हा समझ नहीं पाता तो दूल्हे का दोस्त उसे कहता है कि ये वो वाला दोस्त नहीं है, तू दोस्ती का मतलब समझा नहीं. इसके बाद दुल्हन का बॉयफ्रेंड दूल्हे को अपने और दुल्हन के कुछ फोटो दिखाता है. फोटो देखते ही दूल्हा का दिमाग खराब हो जाता है और वो घबराकर कहता है भाई तू पहले नहीं आ सकता था क्या? मेरे पिता का पैसा लग गया है और वो मुझे छोड़ेंगे नहीं, इसके बाद दूल्हा सीधे दुल्हन के पास पहुंचता है और उसे अपने रिश्ते को लेकर बात करता है जो वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है.

यूजर्स बोले, अच्छा हुआ भाई की जिंदगी खराब होने से बच गई
वीडियो को delhi24hours नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई की जिंदगी बच गई. एक और यूजर ने लिखा…ऐसी दुल्हन से तो किसी को शादी ही नहीं करनी चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अच्छी स्क्रिप्ट है, एक्टिंग भी सभी ने अच्छी की है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1