BrahMos Missile

ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस का कमाल! दुश्मन के रडार को चकमा देने का हुआ खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय ब्रह्मोस मिसाइल ने किस तरह अपनी क्षमता दिखाई, इसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जयतीर्थ आर. जोशी ने एक इंटरव्यू में बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के रडार सिस्टम को चकमा देते हुए अपने लक्ष्यों पर सटीक निशाना लगाया था।

22 अक्टूबर 2026 को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना ने सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमानों से ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया था। इस ऑपरेशन में मिसाइल की सटीकता और तकनीकी क्षमता सामने आई।

खास बात यह भी रही कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पहली बार भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना तीनों के पास ब्रह्मोस मिसाइल की क्षमता उपलब्ध थी। यह मिसाइल अलग-अलग प्लेटफॉर्म से इस्तेमाल की जा सकती है।

इस सफलता के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ब्रह्मोस की मांग बढ़ने की बात सामने आई है। फिलीपींस के बाद वियतनाम और इंडोनेशिया के साथ भी संभावित रक्षा सौदों को लेकर चर्चा हुई है। अब भारत ब्रह्मोस को और अधिक स्वदेशी बनाने की दिशा में काम कर रहा है। यह खुलासा भारतीय रक्षा तकनीक और आत्मनिर्भरता के लिहाज से अहम माना जा रहा है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1