Umar Khalid

उमर खालिद-शरजील इमाम की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या मिलेगी राहत?

दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में जेल में बंद उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत को लेकर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। दोनों की याचिकाओं पर 25 नवंबर को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ सुनवाई करेगी। इस पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल हैं।

दरअसल, दोनों ने दिल्ली हाईकोर्ट के 30 सितंबर 2026 के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। इससे पहले ट्रायल कोर्ट भी उन्हें राहत देने से इनकार कर चुका है।

उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दलील दी गई है कि वे लंबे समय से जेल में हैं और मुकदमे की सुनवाई में काफी देरी हो रही है। उनका कहना है कि अभियोजन पक्ष की ओर से संरक्षित गवाहों की गवाही भी अभी पूरी नहीं हुई है।

गौरतलब है कि जनवरी 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज की थी, लेकिन कुछ शर्तों के साथ दोबारा जमानत मांगने की छूट दी थी। अब सबकी नजरें आज की सुनवाई पर टिकी हैं। देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट दोनों को कोई राहत देता है या मामले में आगे की सुनवाई जारी रहती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1