shraddha kapoor

रिलीज से पहले ‘ईठा’ का बड़ा धमाका, श्रद्धा कपूर ने बनाया रिकॉर्ड!

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘ईठा’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है। फिल्म ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसने पूरी टीम को गर्व का मौका दिया है। खास बात यह है कि ‘ईठा’ का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के साथ-साथ एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो गया है।

दरअसल, फिल्म के पहले गाने ‘जी जी रे जी’ पर पुणे की जील यूनिवर्सिटी में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक मराठी वेशभूषा में एक साथ लावणी डांस किया। एक मिनट के अंदर सबसे ज्यादा महिला प्रतिभागियों द्वारा लावणी के हुक स्टेप करने का रिकॉर्ड बनाया गया।

इस खास मौके पर श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और निर्माता करिश्मा शर्मा भी मौजूद रहे। रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद फिल्म की टीम को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

बता दें कि ‘ईठा’ महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा, जीशान अय्यूब और सिद्धार्थ जाधव भी नजर आएंगे। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि रिकॉर्ड बनाने वाली यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कितनी कामयाब होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1