Ranchi News

छात्रों का आंदोलन स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

रांची के जेपीएससी स्टेडियम में 25 जुलाई से जारी छात्रों का आंदोलन फिलहाल दो महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है. आंदोलनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. छात्रों ने चेतावनी दी है कि इस अवधि में परीक्षाओं में हुई कथित धांधली की CBI जांच शुरू नहीं हुई तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा.

दरअसल झारखंड सरकार ने CID की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर 22 परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है. वहीं सरकार के आदेश के मुताबिक छह परीक्षाओं की प्रक्रिया स्थगित की गई है, जबकि 17 परीक्षाओं में संभावित अनियमितताओं की जांच की जाएगी.

सरकार की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद छात्रों ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया है. हालांकि, छात्रों का कहना है कि उनकी मुख्य मांग परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ी की CBI जांच है. सरकार को 60 दिन का समय दिया गया है. इस दौरान मांग पूरी नहीं होने पर छात्र फिर से आंदोलन शुरू करेंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1