IPL Auction में स्टोक्स की एंट्री, लेकिन हैरी ब्रूक पर BCCI का सख्त नियम पड़ा भारी

IPL 2027 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। अब 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले प्लेयर ऑक्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। BCCI के मुताबिक, ऑक्शन के लिए कुल 1,220 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। इन खिलाड़ियों की सूची फ्रेंचाइजियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद टीमें अपनी पसंद के खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करेंगी। ऑक्शन के लिए फाइनल खिलाड़ियों की सूची 4 दिसंबर को जारी की जाएगी।

इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को ऑक्शन में शामिल होने की अनुमति मिल गई है। वहीं, इंग्लैंड के मौजूदा लिमिटेड ओवर्स कप्तान हैरी ब्रूक BCCI के सख्त नियमों की वजह से इस बार IPL ऑक्शन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

स्टोक्स को क्यों मिली ऑक्शन में जगह और ब्रूक क्यों रह गए बाहर
विदेशी खिलाड़ियों के ऑक्शन में शामिल होने के बाद फ्रेंचाइजी से जुड़ने और फिर खेलने से इनकार करने की स्थिति को रोकने के लिए BCCI ने कुछ सख्त नियम बनाए हैं। बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक के मामले में भी इन्हीं नियमों के अलग-अलग प्रावधान लागू होते हैं। नियम के मुताबिक, किसी भी विदेशी खिलाड़ी के लिए मेगा ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। अगर कोई खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में अपना नाम दर्ज नहीं कराता है, तो वह अगले साल होने वाली खिलाड़ी नीलामी में रजिस्ट्रेशन के लिए अयोग्य हो जाता है।

बेन स्टोक्स इस नियम के दायरे में आते हैं। इसी वजह से वह 2026 के मिनी ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले पाए थे। अब नियमों के मुताबिक उनका प्रतिबंध खत्म हो गया है और उन्हें IPL 2027 ऑक्शन में अपना नाम देने की अनुमति मिल गई है। हैरी ब्रूक के मामले में BCCI का दूसरा सख्त नियम लागू होता है। इसके तहत ऑक्शन में बिकने के बाद सीजन शुरू होने से पहले खुद को अनुपलब्ध घोषित करने वाले खिलाड़ी पर 2 सीजन का बैन लगाया जाता है। ब्रूक को 2025 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्होंने सीजन से पहले नाम वापस ले लिया था। इसी वजह से वह 2027 सीजन के बाद ही दोबारा IPL ऑक्शन में अपना नाम दे सकेंगे।

इंजरी के मामले में सिर्फ BCCI ने दी है प्लेयर्स को छूट
BCCI ने विदेशी खिलाड़ियों के लिए बनाए गए इन नियमों में सिर्फ चोट के मामलों में छूट दी है। अगर कोई खिलाड़ी सीजन शुरू होने से पहले चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाता है और अगले सीजन में उसकी फ्रेंचाइजी उसे रिलीज कर देती है, तो वह ऑक्शन में हिस्सा ले सकता है। IPL 2027 ऑक्शन के लिए सबसे ज्यादा 53 ऑस्ट्रेलियाई और 40 दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1