UAE में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 13 की मौत; कई भारतीय भी शामिल

दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया कि UAE के रास अल खैमाह में बस और ट्रक की टक्कर में मारे गए भारतीय नागरिकों के परिवारों से संपर्क किया गया है। हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है। वाणिज्य दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे में कितने भारतीयों की मौत या घायल हुए हैं। मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों की मदद के लिए 24/7 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 800-46342 जारी किया गया है।

यात्री बस और ट्रक की टक्कर
UAE के गृह मंत्रालय के मुताबिक, रास अल खैमाह में अल वतन रोड पर यात्री बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में शुरुआती तौर पर 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। हादसे में 14 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

बस में 41 लोग सवार थे
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यात्री बस में 41 लोग सवार थे। बस सड़क किनारे तकनीकी खराबी के कारण खड़े ट्रक से जा टकराई। यह हादसा UAE के फुजैराह में हुए एक अन्य सड़क हादसे के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसमें कई वाहनों की टक्कर में 14 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में चार भारतीय नागरिक भी शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1