पिछले साल गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक के काफी रूमर्स फैले थे. हालांकि दोनों ने गणपति पूजा के दौरान साथ आकर इन अफवाहों को खारिज कर दिया था. लेकिन अब लग रहा है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा सच में तलाक ले रहे हैं. दरअसल बुधवार की सुबह एक्टर की सुनीता आहूजा अपने बेटे संग फैमिली कोर्ट पहुंची हैं. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
सुनीता आहूजा बेटे संग पहुंची फैमिली कोर्ट
बता दें कि वायरल हो रही वीडियो में सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन संग फैमिली कोर्ट से बाहर निकलती हुई दिख रही हैं. हमेशा मीडिया के सामने बेबाक बातें करने वाली सुनीता आज बेहद खामोश, सीरीयस और जल्दी में दिखीं. उन्होंने पैप्स से कोई बात नहीं की. लेकिन इस दौरान उनका बेटा यशवर्धन पैप्स से फोटो ना लेने की रिक्वेस्ट करते दिखे. वहीं अपनी गाड़ी में बैठते हुए सुनीता आहूजा तंज कसते हुए कहती हैं कि बर्थडे मनाने आए थे.
2024 में शुरू हुई थीं तलाक की अटकलें
साल 2024 में ऐसी खबरें आई थीं कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा संग तलाक की अर्जी दाखिल की गई है. बाद में सामने आए अदालती दस्तावेजों के अनुसार, सुनीता ने कथित तौर पर 5 दिसंबर, 2024 को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी.
यह मामला महीनों बाद सार्वजनिक हुआ और फरवरी 2025 में, गोविंदा के वकील और फैमिली फ्रेंड ललित बिंदल ने कंफर्म किया था कि तलाक की अर्जी महीनों पहले दाखिल की गई थी, लेकिन जोर देकर कहा कि अब यह जोड़ा साथ है.
उन्होंने यह भी तर्क दिया कि सुनीता की कुछ बातों का गलत मतलब निकाला गया था और जोर देकर कहा कि शादी हमेशा के लिए खत्म होने की ओर नहीं बढ़ रही थी.
उसी साल बाद में, गोविंदा के वकील ने फिर से उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि यह जोड़ा जल्द ही अलग होने वाला है.
सुनीता आहूजा ने भी बाद में कहा था कि वे गोविंदा को कभी नहीं छोड़ेंगी.
उन्होने गोविंदा से अलग दूसरे घर में रहने की वजह का खुलासा करते हुए कहा था कि उनके अलग रहने का कारण गोविंदा का पॉलिटिकल काम और बेटी के बड़े होने के दौरान परिवार की प्राइवेसी की जरूरत थी.
‘लॉक अप 2’ में सुनीता के खुलासे
हाल ही में सुनीता आहूजा ‘लॉक अप: सच या सजा 2’ में गोविंदा के रूमर्ड अफेयर के बारे में बात की थी, उन्होंने कहा था, “जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आपको सब कुछ बर्दाश्त करना पड़ता है. ‘चिची’ के जिंदगी में कितने अफ़ेयर रहे होंगे? एक्टर और एक्ट्रेस के अफेयर होते ही हैं, यह ठीक है.”बाद में उन्होंने कहा, “क्या आप किसी को रोक सकते हैं? क्या मैं 24 घंटे उनके सामने बैठी रहूं? सामने वाला भी चिढ़ जाएगा. मैं तो इस बारे में सोचती भी नहीं हूं.”
गोविंदा और सुनीता के बीच हाल में कैसे बढ़ा विवाद?
सबसे हालिया विवाद तब शुरू हुआ जब गोविंदा को एयरपोर्ट पर रूमर्स गर्लफ्रेंड रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया, जो उनकी आने वाली फ़िल्म ‘रूपा’ की एक्ट्रेस हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं. , हालांकि न तो गोविंदा और न ही कोमल ने किसी रोमांटिक रिश्ते की पब्लिकली पुष्टि की थी.
गोविंदा के रानी स्वर्णकार संग दिखने पर साधा था निशाना
हालांकि सुनीता ने इस पर रिएक्ट किया था और कहा था, “वह एक ऐसी लड़की के साथ घूम रहे हैं जो उनकी बेटी की उम्र की है, उन्हें शर्म आनी चाहिए.” कोमल की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “तुम्हारा ‘शुगर डैडी’ बहुत अमीर है.ठीक से कपड़े पहनो. जरा हमारा स्टाइल देखो.” पहले कुछ तो स्टैंडर्ड था, अब तो वो भी नहीं है.
सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने भी किया था रिएक्ट
वहीं इस बार गोविंदा भी सुनीता आहूजा के आरोपों पर चुप नहीं रहे थे. एक्टर ने एक वीडियो मैसेज में सुनीता पर उनके प्रोफेशनल काम में दखल देने का आरोप लगाते हुए कहा, “मेरे पास आने वाले हर मौके को मैं स्वीकार नहीं करता, फिर भी आप मेरे मौजूदा काम में दखल दे रही हैं.”
गोविंदा ने अपमानजनक कमेंट पर भी ऑब्जेक्शन उठाते हुए कहा था, , “फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले साधारण बैकग्राउंड के लोगों को इतना शर्मिंदा या अपमानित नहीं किया जाना चाहिए कि वे डर जाएं या उन्हें इंडस्ट्री छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़े.” अपनी उम्र को लेकर सुनीता की आलोचना का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “चूंकि आपने बार-बार उम्र का मुद्दा उठाया है, इसलिए मैं आपको याद दिला दूं कि देश के कई बड़े एक्टर्स ने अपने से कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम किया है. “
गोविंदा और सुनीता आहूजा कब हुई थी शादी
बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में शादी की थी. उन्होंने लगभग दो साल तक अपनी शादी को दुनिया से छिपाकर रखा था और अपनी बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद इसे सबके सामने जाहिर किया था. इस जोड़ी का एक बेटा यशवर्धन आहूजा भी है

