असम को मिलेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, ₹2014 करोड़ से बदलेगी हवाई कनेक्टिविटी की तस्वीर

नॉर्थ ईस्ट में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। असम के सिलचर के डोलू में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट ने करीब 2,014 करोड़ रुपये की लागत वाले इस आधुनिक एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। नए एयरपोर्ट के शुरू होने से सिलचर और बराक वैली के लोगों को बेहतर हवाई सेवाएं मिलेंगी। साथ ही, आसपास के पूर्वोत्तर राज्यों के यात्रियों को भी इसका फायदा मिलेगा। सरकार को उम्मीद है कि इस परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन, कारोबार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

एयरपोर्ट पर होंगी आधुनिक सुविधाएं
प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट में 12,351 वर्ग मीटर क्षेत्र में आधुनिक टर्मिनल भवन तैयार किया जाएगा। एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2,705 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर होगी। यहां पीक आवर्स में प्रति घंटे करीब 800 यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी, जिसमें 400 आगमन और 400 प्रस्थान करने वाले यात्री शामिल होंगे। सालाना आधार पर एयरपोर्ट करीब 10.1 लाख यात्रियों की आवाजाही संभाल सकेगा। इस क्षमता से भविष्य में बढ़ने वाली हवाई यात्रा की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

AAI अपने पैसे से करेगा निर्माण
इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण पर करीब 2,014 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। परियोजना की पूरी लागत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) अपने आंतरिक संसाधनों से वहन करेगा। यानी एयरपोर्ट के निर्माण के लिए AAI अपने राजस्व और उपलब्ध फंड का इस्तेमाल करेगा।

पुराने एयरपोर्ट पर क्यों जरूरी हुआ नया एयरपोर्ट?
फिलहाल सिलचर एयरपोर्ट भारतीय वायुसेना (IAF) के स्वामित्व वाली जमीन पर संचालित होता है, जहां AAI करीब 70 एकड़ क्षेत्र में सिविल एन्क्लेव का संचालन करता है। मौजूदा एयरपोर्ट पर A320 और B737-800 जैसे विमानों का ही संचालन संभव है। वहीं, यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते टर्मिनल पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। सिविल एन्क्लेव के विस्तार के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण मौजूदा एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाना भी मुश्किल है। इन्हीं वजहों से सिलचर में नए एयरपोर्ट की जरूरत महसूस की गई है।

पर्यटन और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
डोलू में प्रस्तावित नया एयरपोर्ट शुरू होने के बाद बराक वैली समेत आसपास के पूर्वोत्तर इलाकों की हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिल सकता है। साथ ही, फल, सब्जियों और अन्य बागवानी उत्पादों की एयर कार्गो के जरिए ढुलाई आसान होगी। इससे जल्दी खराब होने वाले कृषि उत्पादों को कम समय में देश के दूसरे बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1