रामगढ़ से चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी चुनाव मैदान में

राज्य के पूर्व मंत्री व वर्तमान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी हैं । सुनीता चौधरी सरकारी शिक्षिका थीं, जिन्होंने शिक्षा विभाग से इस्तीफा भी दे दिया है। शिक्षा विभाग ने उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। भाजपा के साथ गठबंधन में यह सीट आजसू के खाते की है। रामगढ़ विधानसभा सीट पर लंबे समय से आजसू का कब्जा रहा है और चंद्रप्रकाश चौधरी यहां विधायक रह चुके हैं।

चंद्रप्रकाश के गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के बाद यह सीट खली हो गयी थी । चंद्रप्रकाश के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद से ही उनकी पत्नी के चुनाव लडऩे की उम्मीद जताई जा रही थी। सुनीता चौधरी रांची में 14 वर्षों से शिक्षिका की नौकरी कर रही थीं। सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देने से पूर्व मोरहाबादी स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय में पदस्थापित थीं। सुनीता सामाजिक कार्यों से भी लगातार जुड़ी रही हैं तथा लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने पति के समर्थन में चुनाव प्रचार भी किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1