पाकिस्तान के पंजाब में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 11 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां डिवाइडर से टकराने के बाद एक बस पलट गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बस कराची से पंजाब के डेरा गाजी खान जिले की ओर जा रही थी। इसी दौरान लाहौर से करीब 500 किलोमीटर दूर राजनपुर में यह हादसा हुआ।

क्या है पूरा मामला?
पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के एक प्रवक्ता ने हादसे को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना हाईवे के उस हिस्से में हुई, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज हो सकती थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि तेज गति से जा रही बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पंजाब की सीएम ने जताया दुख
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। मरियम नवाज ने यह भी स्पष्ट किया कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एक हफ्ते पहले पेशावर में भी हुआ था बड़ा हादसा
पाकिस्तान में हाल के दिनों में एक और बड़ा हादसा सामने आया था। करीब एक सप्ताह पहले पेशावर में एक निजी स्कूल की छत गिरने से 30 लोगों की मौत की खबर आई थी। मृतकों में 29 बच्चे शामिल थे, जिनकी उम्र 7 से 13 साल के बीच बताई गई थी। वहीं, जान गंवाने वाली एक महिला स्कूल की शिक्षिका थी। इस घटना पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने परिवारों को इस मुश्किल घड़ी में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की थी। इस हादसे के बाद पूरे पाकिस्तान में शोक का माहौल बन गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1