Imran Khan

दुष्कर्मियों को सरेआम चौराहे पर लटका दो या नपुंसक बना दो-इमरान

पाकिस्‍तान में विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद आलोचना झेल रहे प्रधानमंत्री Imran Khan ने बड़ा बयान किया है। उन्होंने आरोपियों को सरेआम फांसी पर लटकाने या इंजेक्शन के माध्यम से नपुंसक बनाने का समर्थन किया है। बता दें कि Pakistan में बच्चों के सामने फ्रांसीसी मूल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

Imran Khan ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों को ऐसी सजा दी जानी चाहिए, जो दूसरों के लिए सबक हो। मेरी राय में उन्हें चौक पर लटका दिया जाना चाहिए या नपुंसक बना देना चाहिए, ताकि उनमें डर पैदा हो और ऐसे अपराध रुकें। उन्होंने कहा कि जिस तरह हत्याओं को फर्स्ट डिग्री, सेकंड डिग्री और थर्ड डिग्री के रूप में बांटा जाता है, दुष्कर्म के मामलों को भी इस तरह से बांटा जाना चाहिए। इसके तहत फर्स्ट डिग्री वाले दुष्कर्म के आरोपियों को नपुंसक बना देना चाहिए, ताकि वो फिर इस तरह की हरकत को कभी अंजाम न दे सकें।


Pakistan में फ्रांसीसी मूल की महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में 23 साल के मुख्य आरोपी शफकत अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। हाईवे किनारे महिला के साथ उसके तीन बच्चों के सामने ही इस घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके खिलाफ पूरे पाकिस्तान में लोगों का गुस्सा भड़क गया था। लाहौर के साथ ही कराची, इस्लामाबाद, पेशावर और Pakistan के अन्य कई शहरों में प्रदर्शन हुए और लोगों ने इमरान सरकार से दोषियों को सख्त सजा और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।


पीड़िता ने बताया था कि लाहौर-सियालकोट हाईवे पर उसकी कार खराब हो गई थी। वह मदद के लिए इंतजार कर रही थी। उसी दौरान दो लुटेरे आए और बंदूक के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के सामने आते ही पूरे Pakistan में गुस्सा भड़क गया। आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार करने और महिला को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1