अयोध्या से जनकपुर तक नई रेल सेवा शुरू, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी; जानें पूरा रूट और टाइम टेबल

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अयोध्या धाम और जनकपुर धाम के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर को जोड़ने वाली इस रेल सेवा के उद्घाटन के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे।

कहां-कहां रुकेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस
अयोध्या धाम से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन संचालित की जाएगी। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह ट्रेन अयोध्या से जनकपुर के बीच करीब 604 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख शहरों और कस्बों से होकर गुजरेगी। रास्ते में इसके ठहराव मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो हॉल्ट, मधुबनी और जयनगर रेलवे स्टेशनों पर होंगे। इसके अलावा ट्रेन अपने शुरुआती और अंतिम स्टेशन पर भी रुकेगी।

जनकपुर धाम और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से किस समय रवाना होगी नई ट्रेन
सरयू-कमला एक्सप्रेस की नियमित सेवा 28 नवंबर से शुरू होगी। ट्रेन नंबर 15595 जनकपुर धाम से अयोध्या धाम के लिए प्रत्येक शनिवार दोपहर 1:10 बजे (नेपाली समय) रवाना होगी और रविवार सुबह 8:10 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 15596 अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के लिए प्रत्येक सोमवार शाम 5:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मंगलवार दोपहर 12:40 बजे (नेपाली समय) जनकपुर धाम पहुंचेगी। वापसी सेवा 30 नवंबर से शुरू होगी।

सरयू-कमला एक्सप्रेस में होंगे 8 एसी और 7 स्लीपर को
सरयू-कमला एक्सप्रेस अयोध्या धाम और जनकपुर धाम को जोड़ने वाली अहम रेल सेवा साबित होगी। रामायण परंपरा से जुड़े इन दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से भारत और नेपाल के श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन दोनों देशों के साझा धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी और मजबूत करने में मदद करेगी। करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेन को लगभग 19 घंटे लगेंगे। सरयू-कमला एक्सप्रेस में कुल 17 कोच होंगे, जिनमें 8 AC कोच, 7 स्लीपर कोच, 1 पावर कार और दिव्यांग यात्रियों के लिए 1 SLRD कोच शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1