Suvendu Adhikari

पश्चिम बंगाल का नाम होगा ‘पश्चिम बंगा’! CM शुभेंदु की कैबिनेट से मंजूरी, 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

पश्चिम बंगाल के नाम को लेकर बड़ा राजनीतिक फैसला सामने आया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को कोलकाता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब पश्चिम बंगाल को अंग्रेजी में भी ‘Paschim Banga’ के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

शुभेंदु अधिकारी के मुताबिक, विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। इसके बाद संसद की मंजूरी और संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होने पर ही नाम बदलने का फैसला प्रभावी हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने इस बदलाव को 1947 में हुए विभाजन और पश्चिम बंगाल के गठन के इतिहास से जोड़ते हुए इसे जरूरी बताया है।

गौरतलब है कि इससे पहले ममता बनर्जी की सरकार भी राज्य का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने का प्रस्ताव लाई थी, लेकिन केंद्र से इसे मंजूरी नहीं मिली थी। अब एक बार फिर राज्य के नाम का मुद्दा चर्चा में है। फिलहाल कैबिनेट की मंजूरी मिली है, नाम आधिकारिक रूप से अभी नहीं बदला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1