बंगाल में आखिरी दिन का महासंग्राम: CM योगी की 4 रैलियां, ममता की बढ़ेंगी मुश्किलें?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार आज थम जाएगा। 142 सीटों पर होने वाले मतदान से पहले बीजेपी और टीएमसी के नेता पूरी ताकत झोक रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चार चुनावी कार्यक्रम के जरिए कई विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो और जनसभाएं कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

सीएम योगी की चुनावी कार्यक्रम
उत्तर 24 परगना के कल्याणी विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11:50 बजे रोड शो करेंगे।

इसके बाद दोपहर 2:05 बजे हुगली के धानेखाली में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

तीसरा कार्यक्रम कोलकाता के दमदम विधानसभा क्षेत्र में 3:25 बजे रोड शो होगा।

  • अंतिम कार्यक्रम 4:10 बजे राजराहट गोपालपुर में जनसभा के रूप में होगा।

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के बीच गुरुवार को कोलकाता में सियासी हलचल तेज रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर में भव्य रोड शो से शक्ति प्रदर्शन किया। रोड शो से पहले उन्होंने उत्तर कोलकाता के प्रसिद्ध ठनठनिया काली मंदिर में पूजा-अर्चना की, वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र के एक सब्जी बाजार में लोगों के बीच नजर आईं।

‘4 मई के बाद टीएमसी के गुंडे जेल जाएंगे’
पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में बीजेपी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के दिग्गज नेता लगातार रोड शो और जनसभाएं के जरिए ममता सरकार पर हमला बोल रहे हैं। नॉर्थ 24 परगना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए सत्ता परिवर्तन का दावा किया, वहीं पूर्वी बर्धमान में जेपी नड्ड ने कहा कि बंगाल की जनता दूसरे चरण में भी ममता बनर्जी सरकारी के खिलाफ मतदान करेगी।

सीक्रेट मीटिंग को पुलिस ने एक्पोज किया –अभिषेक बनर्जी
पश्चिम बंगाल के आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया। बीजेपी नेता ममता बनर्जी सरकार पर गुंडों को संरक्षण देने और सिंडिकेट राज चलाने के आरोप लगा रहे हैं। वहीं टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर मिलीभगत गंभीर आरोप लगाते हुए दवा किया कि डायमंड हार्बर में चुनाव अधिकारी और बीजेपी उम्मीदवार के बीच होटल में गुप्त बैठक हुई,जिसे पुलिस ने उजागर कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1