west bengal

पश्चिम बंगाल में चर्च के उद्घाटन समारोह में बवाल! पादरी और श्रद्धालुओं पर हमला, महिलाओं से भी मारपीट का आरोप

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां चर्च के उद्घाटन समारोह के दौरान जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई। आरोप है कि 30 से 35 लोगों का एक समूह चर्च परिसर में घुसा और वहां मौजूद पादरियों, बिशप और श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

यह पूरा मामला दक्षिण 24 परगना के बसंती थाना क्षेत्र के नारायणतला का है। शनिवार को चर्च के उद्घाटन समारोह में बिशप सुब्रत चक्रवर्ती समेत कई पादरी और श्रद्धालु शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान कथित तौर पर लोगों के एक समूह ने परिसर में घुसकर हमला कर दिया।

शिकायत के मुताबिक, महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई और उनसे पारंपरिक सफेद चूड़ियां यानी शाखा उतारने को कहा गया। इसके अलावा चर्च में लगे क्रॉस को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे लोगों के मोबाइल फोन तोड़ने का भी आरोप है।

वहीं, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दो चर्च समूहों के बीच विवाद की बात भी सामने आई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

इस घटना के बाद ईसाई संगठनों ने नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1