तेलंगाना में नई सियासी एंट्री—Mohammad Azharuddin और M. Kodandaram Reddy बने MLC, आज शपथ

तेलांगना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन और एम.कोंडडराम रेड्डी को विधान परिषद (MLC) के लिए निमित किया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद दोनों नेताओं के आज MLC पद की शपथ लेने की संभावना है, जिससे राज्य की राजनीति में को कांग्रेस को और भी मजबूती मिल सकती है।

दोनों को राज्यपाल के कोटे से किया नामांकित
इन दोनों नेताओं का नामांकन तेलांगना की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 171 के तहत मिले विशेषाधिकारों का उपयोग करते हुए अपने कोटे से दोनों को विधान परिषद के लिए नामित किया गया है। अब आज शपथ ग्रहण के साथ उनकी अधिकारिक तौर पर परिषद में एंट्री हो जाएगी।

दो खाली सीटों को भरने का लिया गया निर्णय
जारी अधिसूचना के मुताबिक,पहले नामित सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हुई दो सीटों को भरने के लिए यह फैसला लिया गया है। अधिसूचना की तारीख से दोनों नए सदस्यों का कार्यकाल अगले छः वर्षों तक रहेगा।

राजपाल की मिली अनुमति
यह आदेश 26 अप्रैल 2026 को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की मंजूरी के बाद जारी किया गया। आधिकारिक अधिसूचना पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सरकार के सचिव सी.सुदर्शन रेड्डी के हस्ताक्षर भी दर्ज किए गए हैं।

शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं सीएम रेड्डी
तेलांगना कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जानकारी दी कि मोहम्मद अजहरुद्दीन और प्रो.एम.कोंडडराम रेड्डी आज MLC पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह मे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1