सोना-चांदी फिर हुआ महंगा! जानिए दिल्ली-मुंबई में 10 ग्राम Gold का नया रेट

वायदा बाजार मे हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की तेजी के साथ हुई। एमसीएक्स पर सुबह 10:33 बजे जून 2026 डिलीवरी वाला सोना मामूली बढ़त के साथ 1,52,720 रूपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं मई 2026 डिलीवरी वाली चांदी भी 0.18 फीसदी चढ़कर 2,45,065 रूपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई।

महानगरों में सोने का हाजिर भाव
आज देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली फर्क देखा गया। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 15,457 रूपये प्रति ग्राम,22 कैरेट 14,170 रूपये और 18 कैरेट 11,587 रूपये में प्रति ग्राम बिक रहा है। वहीं मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में दाम लगभग एक जैसे बन हुए हैं। दूसरी तरफ चेन्नई में सोने की कीमतों अन्य शहरों के मुकाबले थोड़ी ज्यादा दर्ज की गई हैं, जहां सभी कैरेट के रेट ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का रुख
सोमवार को वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कमजोरी के बाद सोना तेजी से संभाला और फिर 4,700 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गया। बाजार में यह रिकवरी उस खबर के बाद आई ,जिसमें कहा गया कि ईरान ने हार्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने और तनाव कम करने के लिए अमेरिका को नया प्रस्ताव भेजा है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा ईरान वार्ता के लिए वरिष्ठ दूतों की यात्रा रद्द किए जाने की खबर से सोने पर दबाव बना था। हालांकि, मध्य पूर्व के जारी तनाव और बढ़ती मंहगाई की आशंका के चलते निवेशकों की नजर अब केंद्रीय बैंक की ब्याज दर नीति पर टिकी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1