Omar Abdullah

CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें, बोले- ‘नया सफर शुरू’

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज एंकर निधि राजदान के साथ शादी कर ली है। दोनों ने 30 अक्टूबर को शादी की और 31 अक्टूबर को सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को सार्वजनिक किया।

उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर निधि राजदान के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ‘कल एक नए सफर की शुरुआत हुई।’ उनकी इस पोस्ट के बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

वहीं, निधि राजदान ने भी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए खास अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, ‘इट्स डन ब्रो।’ दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई। शादी समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। श्रीनगर और नई दिल्ली में शादी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बता दें कि उमर अब्दुल्ला की पहली शादी पायल नाथ से हुई थी। जुलाई 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों का तलाक मंजूर किया था।

अब उमर और निधि ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। इस खबर के सामने आने के बाद राजनीतिक और पत्रकारिता जगत से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1