रामलीला मैदान पर जुटी भीड़, पुलिस अलर्ट… रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की महारैली आज आयोजित हो रही है. अखिलेश, ममता सहित 23 दलों के नेता शामिल होंगे. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

कांग्रेस के नेतृत्व वाला INDIA गठबंधन आज रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन कर रहा है. यहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है. रैली का आयोजन शाम 5 बजे तक किया जाएगा. रैली का आयोजन मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को हो रहा है. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों और नागरिक समाज समूहों सहित सभी लोगों से इस रैली में शामिल होने की अपील की थी. रैली के आह्वाहन को लेकर रामलीला मैदान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

दिल्ली में आज होने वाली INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्षी नेताओं का जमावड़ा हो रहा है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, केरल के मुख्यमंत्री, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला और प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता खड़गे के आवास पहुंचे गए हैं.

23 पार्टियों के नेता हो रहे हैं शामिल

यहां से सभी नेता रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे, जहां चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष अपनी आवाज बुलंद करेगा. दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन में अखिलेश, ममता समेत 23 पार्टियों के नेता हो शामिल हो रहे हैं. यहां 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया है. दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइडरी जारी की है.

रविवार सुबह रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ बड़ी रैली में शामिल होने के लिए कई वामपंथी दलों के समर्थक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे. पार्टी के कार्यकर्ता झंडे और बैनर लेकर स्टेशन के बाहर जमा हुए, ताकि वे रैली स्थल जा रहे लोगों के साथ जा सकें.

सुबह से लोग पहुंचने लगे रामलीला मैदान

रैली पर डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने कहा, “जैसा कि आप देख सकते हैं, लोग सुबह 5:30 बजे से ही इस रैली में शामिल होने के लिए आने लगे हैं. हमारी व्यवस्थाएं बहुत सुव्यवस्थित हैं. हम प्रतिभागियों के आने में मदद कर रहे हैं और साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्थानीय निवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो. हमने कार्यक्रम स्थल पर उचित इंतजाम किए हैं और मार्च के रूट के लिए भी एक योजना तैयार है, जो कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है.”

रोहित राजबीर ने कहा, “हमने पूरे इलाके को 200 से 250 CCTV कैमरों से कवर किया है. आयोजकों का अपना कंट्रोल रूम भी है, और हम पूरे इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.”

व्यापारियों को राहुल का आश्वासन

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है कि रैली में व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा. बीजेपी डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है. लोग रैली में शामिल हों, और थोड़ी खरीददारी करें, जिससे व्यापारियों की मदद हो सके.

रैली से पहले इंडिया ब्लॉक के नेता कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक पैदल मार्च भी निकालेंगे. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर मार्च का रूट मैप पोस्ट करते हुए लिखा- मिलते हैं, साथ चलते हैं !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1