कनाडा में सिख बुजुर्ग पर नस्लीय हमला, युवक बोला—“मेरे देश से बाहर निकलो

टोरंटो: कनाडा के ओंटेरियो के प्रांत के वुडस्टॉक शहर में एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति पर कथित नस्लीय हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक स्थानीय युवक ने उन्हें धक्का दिया, नस्लभेदी टिप्पणियां की और “मेरे देश से बाहर निकल जाओ” कहकर अपमानित किया। घटना के बाद टोरंटो पुलिस ने मामले ले हेट-मोटिवेटेड असॉल्ट मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

फुटपाथ पर टहल रहे बुजुर्ग के पास आकर युवक ने मारा धक्क
22 अप्रैल को ओंटेरियो के वुडस्टॉक में एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति के साथ कथित नस्लीय दुर्व्यवहार की घटना सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित फुटपाथ पे चल रहे थे तभी एक युवक ने बिना किसी उकसावे के उन्हें धक्का दिया और जाती-धर्म को लेकर अपमानजनक व अश्लील टिप्पणियां की। हालांकि, इस हमले में बुजुर्ग की शारीरिक चोट नहीं पहुंची। घटना के बाद आरोपी टर्टल आयलैंड स्कूल परिसर में बाड़ फांदकर घुस गया और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है,जबकि स्कूल के किसी छात्र को नुक़सान नहीं पहुंचा।

पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार के हिरास्त में ले लिया है, जहां उसकी जमानत पर सुनवाई की गई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो पर आरोपी बुजुर्ग सिख व्यक्ति पर लगातार नस्लभेदी टिप्पणियां करता नजर आ रहा है। वीडियो में वह पीड़ित से अभद्र भाषा में कहता दिखा कि वह उसके देश से बाहर चले जाए घटना के वायरल होने के बाद मामले ने व्यापक ध्यान खींचा है और पुलिस इसे गम्भीरता से जांच रही है।

पुलिस ने दिलाया करवाई का भरोसा
वुडस्टॉक पुलिस ने स्पष्ट कहा समुदाय में नफरत फैलानी वाली घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है और सभी नागरिकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि वह किसी भी तरह के हेट क्राइम का सामने करे या ऐसी घटना देखें तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। वहीं , विश्व सिख संगठन (WSO) ने इस घटना को बेहद चिंताजनक और अस्वीकार्य बताते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। संगठन ने हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि एंटी सिख नफरत के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, जिसे रोकने के लिए मजबूत नीतियों,बेहतर रिपोर्टिंग सिस्टम और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1