सरकारी नौकरी की बहार: यूपी पुलिस में 1 लाख भर्तियां, लखनऊ में CM योगी का बड़ा कदम

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 प्रधान परिचालक और प्रधान परिचालक ( यांत्रिक) को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था किसी भी राज्य के विकास की बुनियादी होती है। उन्होंने बताया कि बेहतर सुरक्षा माहौल और आधुनिक बुनियादी ढांचे की वजह से उत्तर प्रदेश आज देश-विदेश के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

यूपी के 1 लाख पुलिस की भर्ती होगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बलों को मज़बूत करने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में होमगार्ड के 41 हजार से अधिक पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गई हैं, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष करीब 1 लाख नई भर्तियां करेगा। इसमें होमगार्ड, सिविल पुलिस और एसआई के पदों पर भर्ती शामिल है।

यूपी में चलता है कानून का राज: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नया उत्तर प्रदेश केवल बेहतर कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि यह राज्य की आर्थिक प्रगति की भी मजबूत नींव बन रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस की सख्ती से प्रदेश दंगा, गुंडागर्दी और माफिया से मुक्त हुआ है, जिससे कानून का राज स्थापित हुआ। इसी सुरक्षित माहौल के कारण आज देश-विदेश के बड़े निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं,जो राज्य की आर्थिक विकास यात्रा को नई गति दे रहा।

पुलिस में कुशल खिलाड़ियों की भर्ती की है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने 500 से अधिक कुशल खिलाड़ियों को पुलिस बल में शामिल किया है। उन्होंने बताया कि इसका सकारात्मक और असर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहा है,जहां उत्तर प्रदेश पुलिस बेहतर प्रदर्शन करते हुए लगातार अधिक पदक हासिल कर रही है। उन्होंने इसे पुलिस बल की क्षमता और प्रतिभा को प्रदर्शित करने महत्पूर्ण माध्यम बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1