Silver and Gold Price: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सुबह करीब 11:37 बजे 5 जून डिलीवरी वाला सोना 0.77% टूटकर 1,50,550 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 5 मई डिलीवरी वाली चांदी 1.91% की कमजोरी के साथ 2,37,199 रूपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी।
MCX पर आज कैसा चल रहा है सोने-चांदी का कारोबार
मंगलवार को एमसीएक्स पर सोने की शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ हुई। 5 जून डिलीवरी वाला सोना 1,51,700 रूपये प्रति 10 ग्राम पर खुला,जबकि पिछले सत्र में यह 1,51,721 रूपये पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सोना 1,51,802 रूपये के उच्चतम स्तर तक पहुंचा, जबकि निचले स्तर पर 1,50,450 रूपये प्रति 10 ग्राम तक फिसला। वहीं चांदी भी दबाव में रही। 5 मई डिलीवरी वाली चांदी 2,40,490 रूपये प्रति किलोग्राम पर खली उर दिन में 2,41,250 रूपये के उच्च स्तर से गिरकर 2,36,450 रूपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर तक पहुंच गई।
सर्राफा बाजार में बढ़ते लेकर बंद हुए थे सोना और चांदी
सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने और चांदी मजबूती के साथ बंद हुए थे। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार,चांदी की कीमत में 3,500रूपये की तेज बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव 2,50,500 रूपये प्रति किलोग्राम पर पहुंचा गया। वहीं 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने को कीमत भी 200रूपये बढ़कर 1,56,100 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी।
