दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद लम्बे समय से खाली चल रहा था। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को सुभाष चोपड़ा को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। साथ ही पूर्व सांसद कीर्ति आजाद को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया है। कीर्ति आजाद बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए थे।
बता दें कि पूर्व सीएम शीला दीक्षित के निधन के बाद से ही यह पद खाली चल रहा था। दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के लिए कई नेताओं ने दावा किया था । लेकिन अंत में सोनिया गांधी ने सुभाष चोपड़ा पर भरोसा जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद पर मोहर लगा दी। कई बार विधायक रहे सुभाष चोपड़ा कांग्रेस के टिकट पर 1989 में साउथ दिल्ली सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।