भैया दूज के मौके पर अपनी बहन के घर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भैया दूज के मौके पर फ्रैंड्स कालोनी स्थित अपने इकलौती बहन कमला देवी के घर आशीर्वाद लेने पहुंचे। शिवपाल यादव इससे पहले भी अपने बहन के घर होली, दीपावली, रक्षाबंधन जैसे हम पर्व पर हमेशा से पहुंचते रहे हैं। इस मौके पर बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव के पिता अभयराम सिंह यादव भी शिवपाल के साथ अपनी बहन से टीका कराने के लिए पहुंचे थे।

वैसे इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव के बहनोई डॉ अंजट सिंह यादव नजर आया करते थे। लेकिन इस बार उनकी मौजूदगी यहां पर नहीं देखी गई। 1989 में पहली बार मुलायम सिंह यादव की उत्तर प्रदेश के सत्ता पर मुख्यमंत्री के तौर पर ताजपोशी हुई थी। जिसके बाद से लगातार मुलायम सिंह यादव अपनी बहन कमला देवी के यहां भैया दूज पर आते रहे हैं। कभी-कभार कोई समस्या होती थी तो कमला देवी मुलायम सिंह के आवास पहुंच जाया करती थीं। लेकिन इस बार न तो कमला देवी मुलायम सिंह यादव के यहां गई और ना ही मुलायम सिंह यादव कमला देवी के यहां गए।

इतना ही नहीं बल्कि अखिलेश यादव ने भी अपनी बुआ के घर जाना मुनासिब नहीं समझा। हालांकि इससे पहले 2012 में मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव के साथ कई दफा अपने बुआ के घर जा चुके हैं। जहां तक रक्षाबंधन पर कमला देवी के यहां आने की रही तो शिवपाल सिंह यादव अपनी बहन के घर जाते रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1