monsoon session live updates

बॉलीवुड को ड्रग्स से बदनाम करने की साजिश- जया बच्चन

कोरोना वायरस के बीच संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। आज का दिन बहुत ही हंगामे भरा हो सकता है। भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध के पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में दोपहर 3 बजे भाषण देंगे। रक्षा मंत्री का बयान इस मायने में अहम है, क्योंकि विपक्ष ने इस मुद्दे पर बहस की मांग की है। राजनाथ सिंह ने हाल ही में रूस की राजधानी मॉस्को में चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंग से मुलाकात की थी। वहीं कांग्रेस ने पहले ही दिन काम रोको प्रस्ताव लाकर साफ संकेत दे दिया कि वह इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेगी।
रवि किशन पर भड़कीं जया बच्चन

राज्यसभा में माजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा कि बॉलीवुड के लोगों को सोशल मीडिया के जरिए परेशान किया जा रहा है। जिन लोगों को इंडस्ट्री ने नाम दिया वही इसे गटर कह रहे हैं। मैं इससे असहमत हूं। सरकार को इन लोगों से कहना चाहिए कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरी इंडस्ट्री को बुरा नहीं कहा जा सकता। मुझे शर्म आती है कि कल एक शख्स जो खुद उसी इंडस्ट्री से है, इसके विरोध में बोल रहा था। यह शर्मनाक है।
विरोध के बीच कई विधेयक पारित

सत्र के पहले ही दिन सरकार ने लोकसभा में 5 विधेयक पेश किए। कृषि सुधारों से जुड़े अध्यादेशों पर विपक्षी विरोध के बावजूद तीन विधेयक पेश किए गए। इसके अलावा सरकार ने लोकसभा से दो विधेयक पारित भी करा लिया। वहीं, कांग्रेस ने सदन के अंदर और बाहर कृषि क्षेत्र से जुड़े विधेयकों का भारी विरोध करते हुए कहा कि सरकार खेती-किसानी को पूंजीपतियों के हवाले कर किसानों और मंडियों को उनके रहमोकरम पर छोड़ रही है।


करीब 30 संसद सदस्य कोरोना पॉजिटिव

संसद का Monsoon Session सोमवार को शुरू होने के पूर्व लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय के स्टॉफ और सभी संसद सदस्यों की Covid-19 की जांच की गई। इसमें करीब 30 संसद सदस्य और संसद के 50 से अधिक कर्मचारी Corona संक्रमित पाए गए। सूत्रों ने बताया कि जिनके सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें क्वारंटाइन में रहने और संसद भवन नहीं आने के लिए कहा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1