Vishakhapatnam Steel

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 की मौत, कई घायल

लीक होने से 8 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कई मजदूर घायल भी हुए हैं. यह हादसा अत्यधिक तापमान पर पिघले हुए इस्पात से भरी एक करछुल में विस्फोट के कारण हुई. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. स्टील प्लांट के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं.

राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जिला कलेक्टर और शहर के पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की और स्टील प्लांट हादसे से जुड़ी जानकारी ली. गृह मंत्री के पीआरओ (PRO) के मुताबिक उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचीं और लगातार अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए उन्हें कई निर्देश दे रही हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1