फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का कहर: 4 की मौत, 200 से ज्यादा घायल

फिलीपींस के दक्षिणी क्षेत्र में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद तटीय इलाकों में सुनामी की लहरों ने भी असर डाला। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ क्षेत्र में बताया गया है। इस आपदा में अब तक चार लोगों की मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जबकि प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों और ऊंचे क्षेत्रों में जाने की सलाह दी है। सुनामी के दौरान समुद्र तटों पर करीब एक मीटर ऊंची लहरें दर्ज की गईं।
फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर स्थित जनरल सैंटोस शहर से करीब 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में और 10 किलोमीटर की गहराई पर था। स्थानीय समयानुसार यह झटका सुबह 7:37 बजे महसूस किया गया। भूकंप के बाद सुनामी के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की, जबकि इंडोनेशिया और मलेशिया ने भी अपने तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया।

इंडोनेशिया – मलेशिया में भी सुनामी का खतरा
पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि फिलीपींस के कुछ तटीय क्षेत्रों में सुनामी की लहरें 3 मीटर तक पहुंच सकती हैं। जबकि इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ इलाकों में 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका है। अधिकारियों ने समुद्र किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। वहीं, ताइवान, जापान, गुआम, पापुआ न्यू गिनी समेत पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के कई द्वीपों में भी हल्की सुनामी लहरों की संभावना जताई गई है।

रिंग ऑफ फायर पे स्थित है फिलीपींस
भूकंप के बाद जारी सुनामी चेतावनी में कहा गया है कि फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जबकि इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ समुद्री तटों पर 1 मीटर तक की लहरों का खतरा है। अधिकारियों ने लोगों से तटों से दूर रहकर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। इसके अलावा ताइवान, जापान , गुआम, पापुआ न्यू गिनी और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के कई द्वीपीय इलाकों में भी हल्की सुनामी लहरें आने की आशंका जताई गई है।

तीन बार महसूस हुए जोरदार झटके
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक सुबह करीब डेढ़ घंटे के भीतर भूकंप के तीन शक्तिशाली झटके दर्ज किए गए। पहला और सबसे बड़ा झटका सुबह 5:07 बजे 7.7 तीव्रता का था, जिसका केंद्र 93 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इसके बाद 5:18 बजे 6.4 और 6:25 बजे 6.6 तीव्रता के दो अन्य झटके महसूस किए गए। दोनों भूकंपों का केंद्र क्रमशः 79 और 76 किलोमीटर की गहराई पर था, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1