कोपेनहेगन: डेनमार्क me गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है, जहां दो ट्रेनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। यह दुर्घटना कोपेनहेगन के उत्तर में हुई बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर तुरंत राहत और बचाव दल पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए। पुलिस ने इसे गंभीर हादसा बताया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों को हल्की चोटें
डेनमार्क में गुरुवार सुबह दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह हादसा करीब 6:30 बजे हिलेरॉड के पास हुआ, जो कोपेनहेगन से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। ग्रेटर कोपेनहेगन फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि लगभग एक दर्जन अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं नॉर्थ जीलैंड पुलिस से प्रवक्ता के मुताबिक सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने पहले 4 लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने की बात कही थी, जिसे बाद में संशोधित कर 5 कर दिया गया। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि घायलों में ट्रेन चालक शमिल है या नहीं।
टक्कर की कारणों की हो रही है जांच
डेनमार्क में हुए इस रेल हादसे के कारणों को फिलहाल जांच की जा रही है। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में दोनों ट्रेनों के आगे के हिस्से बुरे तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं, हालांकि ट्रेनें पटरी से नहीं उतरीं। गिब्सकोव की मेयर ट्रांइन एगेटवेड ने फेसबुक पोस्ट के जरिय बताया कि कुछ घायलों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि हादसा जिस स्थानीय रेल लाइन पे हुआ, उसका इस्तेमाल बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, कर्मचारी और स्कूली बच्चे करते हैं। फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
