आईपीएल की अंक तालिका में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राजस्थान रॉयल्स ने एलएसजी को हराकर न सिर्फ अपनी स्थिति मज़बूत की, बल्कि इस जीत का असर दूसरी टीमों पर भी पड़ा, जो नीचे खिसक गई हैं। वहीं पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में बनी हुई है और टॉप पोजीशन पर अपना कब्जा बरक़रार रखे हुए है।
आईपीएल पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स पहले नंबर पर काबिज
आईपीएल 2026 की ताजा अंक तालिका में पंजाब किंग्स शीर्ष पर काबिज है, जिसकी कमान Shreyas Iyer संभाल रहे हैं। टीम ने छह मैचों में 11 अंक हासिल किए हैं और अब तक अजेय बनी हुई है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जॉइंट्स को हराकर दोबारा दूसरे स्थान पर कब्जा बना लिया है। राजस्थान ने 7 मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक जुटाए हैं और बीच में मिली हार के बाद अब फिर जीत की पटरी पर लौट आई है।
राजस्थान की जीत से आरसीबी और एसआरएच को हुआ नुक़सान
राजस्थान रॉयल्स के दूसरे स्थान पर पहुंचने से अंक तालिका में बाकी टीमों की स्थिति भी प्रभावित हुई है। Royal challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad को इसका नुक़सान उठाना पड़ा है और दानों अब 8-8 अंकों के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। वहीं, Delhi Capitals और Gujrata Titans 6-6 अंकों के साथ पांचवे और छठे पायदान पर मौजूद हैं। दूसरी ओर Mumbai Indians, Chennai Super Kings, और Lucknow Super Giants के पास 4-4 अंक हैं और उनकी स्थिति फिलहाल कमजोर नजर आ रही है। kolkata Knight Riders 3 अंकों के साथ सबसे नीचे जूझ रही है।
आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच मुकाबला
आईपीएल में आज एक अहम मुकाबला खेला जाना है, जहां मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में आमने सामने होंगी। अंक तालिका में नीचे चल रही दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। जीत हासिल करने वाली टीम के खाते में 6 अंक जुड़ जाएंगे, जबकि हारने वाली टीम के लिए आगे की राह और मुश्किल हो सकती है। ऐसे में मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
