Fans के लिए खास तोहफा: मनोज बाजपेयी ने Birthday पर किया नई फिल्म का ऐलान

23 अप्रैल को मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर ‘द केरल स्टोरी’ के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने अपनी नई फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सोवियर’ का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में अदा शर्मा मख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिलहाल मेकर्स ने फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। केवल दो पोस्टर और टाइटल जारी किए गए हैं, जिससे दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सामने आया फिल्म का पोस्टर
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ के रिलीज़ हुए दो पोस्टर इसकी गंभीर और प्रभावशाली कहानी की झलक देते हैं। पहले पोस्टर में सरकारी डेस्क के पीछे रखी खाली कुर्सी दिखाई गई है, जो इस पद की भारी जिम्मेदारी और उससे जुड़े बड़े फैसलों का संकेत देती है। वहीं दूसरा पोस्टर इसे और निजी बनाता है, जिसमें एक शख्स धुंधले गलियारे में ब्रीफकेस लिए अकेले चलता नजर आता है, मानो वह किसी अहम मिशन की ओर बढ़ रहा हो। ‘ अगर मैं सफल हुआ… तो भारत असफल हुआ’ जैसी लाइन फिल्म को सिर्फ राजनीतिक कहानी नहीं, बल्कि एक गहरे मानवीय संघर्ष के रूप में पेश करती है। मेकर्स ने कैप्शन में इसे एक गुमनाम नायक की अनकही लड़ाई बताया गया है। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फैंस ने दी अच्छी प्रतिक्रिया
मनोज बाजपेयी के फैंस ने इस फिल्म।को।लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह दिखाया है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए पूछा कि फिल्म किस कहानी पर आधारित है, वहीं कई यूजर्स ने अमित त्रिवेदी की संगीत की भी जमकर तारीफ की। कुछ फैंस ने फिल्म को बेहद दिलचस्प बताया और इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार जताया, जबकि कई लोगों ने मनोज बाजपेयी को दुनिया के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बताया।

गवर्नर की कास्ट और क्रू
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है, जबकि इसका निर्देशन चिन्मय डी मंडलेकर कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में आशिन ए. शाह और रविचंद नल्लाप्पा सह-निर्माता के तौर पर जुड़े हैं। फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं और संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है। साथ ही समीर भरत और रवि अय्यर ने भी निर्माण, लेकिन से जुड़े अनुभवी कलाकारों की टीम के साथ लाकर फिल्म को आकार देने में अहम भूमिक निभाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1