ट्रिपल मर्डर का आरोपी RPF जवान बर्खास्त

भाजपा ने पूछा साथियों को क्‍यों बता रहे चोर

प्रदेश प्रवक्‍ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने महागठबंधन के साथियों की तुलना चोरों से करके असलियत बयां कर दी। भारतीय जनता पार्टी रामेश्वर उरांव जी से जानना चाहती है कि वह यहां अपने किन साथियों की तुलना चोर से कर रहे हैं। प्रतुल ने कहा कि एक बार हेमंत सोरेन ने भी अपने सहयोगी दलों को कंकर- पत्थर कहा था। शाहदेव ने सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उरांव ने महागठबंधन में सीट बंटवारे के मुद्दे पर बोलते हुए कहा था कि चोर लोग चोरी करते समय एक रहते हैं, और चोरी का माल बांटते समय अलग हो जाते हैं।

प्रतुल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर भी निशाना साधा। कहा, इन्होंने जेपीएससी में आदिवासी-मूलवासी के हितों की अनदेखी करते हुए सीएसएटी प्रणाली लागू की। जेपीएससी में स्थानीय भाषा के वेटेज को कम किया। स्थानीय नीति परिभाषित नहीं की। ग्राम सभा को कमजोर करने का कार्य किया और बालू घाटों को यहां से छीन कर मुंबई में नीलाम कर दिया। राज्यसभा में आदिवासी मूलवासी को टिकट ना देकर मुक्तिनाथ उपाध्याय और केडी सिंह जैसे थैलीशाह को टिकट दिया। इस मौके पर भाजपा के सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल भी मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1