बिहार का रण: विधानसभा चुनाव में 220 सीटें जीतेगा NDA, नीतीश कुमार फिर बनेंगे CM

आगामी विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बीजेपी सांसद नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने बड़ा दावा किया है। राय ने कहा है कि NDA बिहार में 220 सीटों पर जीत हासिल करेगी और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के किए गए कार्यों का इनाम देगी। उन्होंने यह दावा भी किया कि NDA में कहीं कोई विवाद या कोई टकराव नहीं है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने RJD और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि RJD हमेशा गरीब विरोधी, दलित विरोधी और वंचित वर्ग की विरोधी रही है। RJD के नेताओं ने हमेशा समाज को बांट कर अपनी राजनीति की है, यह पूरा बिहार जानता है। वहीं कांग्रेस में अब कुछ बचा नहीं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) क्या बोलते हैं वो खुद नहीं समझ पाते है। उनको सिर्फ मेड इन चायना, मेड इन पाकिस्तान की बात समझ आती है।

सोमवार को BJP नेता व बिहार के डिप्टी CM सुशील कुमार मोदी ने भी कांग्रेस और RJD के रिश्तों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और RJD अगर 20 साल से साथ हैं, तो दोनों के गुण-चरित्र में समानता स्वाभाविक ही है। बल्कि दोनों एक-दूसरे से सीखते नजर आते हैं।

सुशील मोदी ने कहा था कि कांग्रेस के नाम यदि राष्ट्रमंडल खेल घोटाला, आदर्श सोसायटी और कोल ब्लॉक आवंटन जैसे बड़े घोटाले हैं, तो RJD के नाम चारा, अलकतरा और मॉल-मिट्टी घोटाले हैं। कांग्रेस और RJD दोनों ने मुस्लिम समुदाय की तरक्की के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन इन्हें डरा कर सत्ता की मलाई खूब काटी।

आपको बता दें कि बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके पहले सत्तारूढ़ NDA और विपक्षी महागठबंधन के दलों के नेताओं की बयानबाजी रोज सुर्खियां बन रहे हैं। महागठबंधन में शामिल दल जहां चुनाव में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, वहीं NDA के नेता फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1