Taxi

मुंबई में ऑटो टैक्सी का सफर होगा महंगा, इस दिन से लागू हो सकते हैं नए दाम

मुंबई और आसपास के इलाकों में रोजाना ऑटो या टैक्सी से सफर करने वाले लोगों की जेब पर जल्द ही ज्यादा बोझ पड़ सकता है। मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) ने ऑटो और काली-पीली टैक्सियों के किराए में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। नए रेट्स 1 सितंबर 2026 से लागू होने की संभावना है। हालांकि, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने तक पुराने किराए ही लागू रहेंगे।

MMRTA द्वारा मंजूर की गई नई दरों के तहत ऑटो के किराए में ₹1 और काली-पीली टैक्सी के किराए में ₹2 की बढ़ोतरी की गई है। ऑटो रिक्शा के पहले 1.5 किलोमीटर के लिए न्यूनतम किराया ₹26 से बढ़ाकर ₹27 कर दिया गया है। वहीं, काली-पीली टैक्सी के पहले 1.5 किलोमीटर के लिए न्यूनतम किराया ₹31 से बढ़ाकर ₹33 करने का फैसला लिया गया है। न्यूनतम दूरी (1.5 किमी) के बाद प्रति किलोमीटर के हिसाब से लगने वाले किराए में भी अनुपातिक रूप से संशोधन लागू होगा।

क्यों बढ़ाया जा रहा है किराया?
पिछले कुछ वर्षों में सीएनजी (CNG) की कीमतों, स्पेयर पार्ट्स और वाहनों के रखरखाव के खर्च में भारी बढ़ोतरी हुई है। परिवहन यूनियनें लगातार किराए में संशोधन की मांग कर रही थीं। यूनियनों का तर्क था कि परिचालन लागत बढ़ने के कारण चालकों की कमाई पर बुरा असर पड़ रहा था, जिसके बाद प्राधिकरण ने किराए की समीक्षा कर इस बढ़ोतरी को मंजूरी दी।

शेयरिंग ऑटो-टैक्सी के किराए पर जल्द आएगा फैसला
ज्यादातर कामकाजी लोग रेलवे स्टेशनों से दफ्तरों तक जाने के लिए शेयरिंग ऑटो या टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं। खबर है कि शेयरिंग ऑटो और टैक्सियों के किराए में भी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इस पर अभी MMRTA द्वारा अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है।

पुणे में भी महंगा होगा सफर
आपको बता दें पुणे में 1 सितंबर से ऑटो का सफर महंगा होने वाला है। नए किराये के मुताबिक, अब यात्रियों को पहले 1.5 किलोमीटर के लिए 30 पहले देने होंगे, जो पहले सिर्फ 25 रुपये था। जबकि, इसके बाद हर किलोमीटर का किराया 20 रुपये होगा, जो पहले 17 रुपये था। पुणे रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने ऑटो के नए किराये को मंजूरी दे दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1