chandigarh

Punjab Bandh: घर से निकलने से पहले ध्यान दें…आज पंजाब बंद,किसने किया है ऐलान, क्या बंद और क्या खुला रहेगा?

Punjab Bandh: कौमी इंसाफ़ मोर्चा के सदस्यों ने आज पंजाब बंद का आह्वान किया है। मोर्चा ने बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। इस आह्वान के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गुरदासपुर के एसपी-डी मनोज कुमार ने बताया कि शहर में लगभग 200 पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पंजाब बंद का असर सुबह से दिख रहा है। मोर्चा के सदस्यों ने सुबह बसों को चलने से रोका। आज पंजाब बंद के आह्वान पर ‘कौमी इंसाफ़ मोर्चा’ की कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य बलजीत सिंह ने पूरी जानकारी दी।

बलजीत सिंह ने कहा, “हमने आज पूरी तरह से बंद का आह्वान किया है… जिसके तहत सब कुछ बंद रहेगा। सिर्फ़ मेडिकल सेवाएं चालू रहेंगी। एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को भी छूट दी जाएगी। इसी तरह, शादी की बारात में शामिल होने या अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्मों के लिए जाने वालों को भी आने-जाने की इजाज़त होगी। इन अपवादों को छोड़कर, बाकी सब कुछ बंद रहेगा।”

हरियाणा में दिख रहा है पंजाब बंद का असर
आज पंजाब पूर्ण रूप से बंद है जिसको लेकर हरियाणा में इसका असर देखने को मिल रहा है हरियाणा से कोई भी बस पंजाब की ओर नहीं जा रही सभी बसें अंबाला में ही खड़ी है यहां तक की पंजाब जाने वाले यात्री भी अंबाला छावनी बस स्टैंड पर परेशान होते हुए नजर आ रहे हैं उनका कहना है कि वह सुबह से ही यहां बस स्टैंड पर खड़े हुए हैं लेकिन एक भी बस पंजाब की तरफ नहीं जारी वहीं अगर अड्डा इंचार्ज कि हम बात करें तो उसका कहना है कि वह पंजाब में अपनी बसें कुछ ही भेज रहे हैं !

सिख कैदियों की रिहाई की मांग
लंबे समय से जेलों में बंद उन सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहा है, जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है… मानवीय और कानूनी आधार पर कम से कम 10 दिन की पैरोल देने की मांग की जा रही है..चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध भी किया जा रहा है..15 अगस्त की कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की जा रही है।

क्या है मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या और 1993 दिल्ली बम धमाके जैसे मामलों में सजा काट रहे बंदियों की रिहाई और पैरोल की मांग कर रहा है।
अमृतसर में पेट्रोल पंप बंद, फिरोजपुर में हाईवे ब्लॉक
अमृतसर में पेट्रोल पंप भी किए गए बंद, फिरोजपुर में हाईवे को ब्लॉक कर दिया गया है।

महल कलां पूरी तरह बंद है
कौमी इंसाफ मोर्चे के आह्वान पर सुबह से महल कलां पूरी तरह बंद है। कस्बे के सभी बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद के समर्थन में अकाली दल (वारिस पंजाब दे) की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया।

अमृतसर में दिख रहा है बंद का असर
पंजाब बंद के आह्वान पर सभी बाजार बंद हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात है। एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है। विभिन्न सिख जत्थेबंदियों ने बंद का समर्थन किया है। बंद सुबह सात से दोपहर दो बजे तक है।
घर से निकलने से पहले ध्यान दें…
जब तक जरूरी ना हो सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक यात्रा करने से बचें।
सात प्रस्तावित धरना स्थलों वाले रास्तों पर निकलने से पहले यातायात की स्थिति देख लें।
लंबी दूरी की यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग चुनें।
बस से यात्रा करने वाले बसों के चलने की स्थिति पहले पता कर लें।
मरीज, बुजुर्ग और जरूरी काम से निकलने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर चलें।
किसी मार्ग पर धरना या जाम मिले तो पुलिस के निर्देश के अनुसार दूसरा रास्ता अपनाएं।
क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा
पंजाब के निजी स्कूल बंद किए गए हैं, लेकिन सरकारी स्कूलों में बच्चों का पहुंचना जारी है।
बंद के दौरान अस्पताल, एंबुलेंस, दवा की दुकानें और अन्य जरूरी आपात सेवाओं को छूट दी गई है।
मरीजों, बुजुर्गों और जरूरी काम से जाने वाले लोगों को भी राहत दी जाएगी।
आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को रास्ता देने की व्यवस्था रहेगी।
राज्य में बंद के दौरान आपात सेवाएं जारी रहने की जानकारी भी सामने आई है।

जानें बंद का क्या असर दिख रहा है
आज सभी प्राइवेट स्कूल और दुकानें बंद रखी गई हैं, इसके साथ ही बस अड्डे भी सुनसान पड़े हैं। हाईवे भी जाम करने की बात कही गई है जिसके कारण बसे भी नहीं चल रही हैं यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही आज प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1