जान्हवी कपूर के बाद अब एक और कपूर खानदान की लड़की बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। यह कोई और नहीं संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर है। पिता संजय कपूर की चाहत है कि फिल्म निर्देशक निर्माता करण जोहर उनकी बेटी को लांच करें।
संजय कपूर को आशा है कि करण जोहर उनकी बेटी को लांच कर सकते हैं। शनाया कपूर जान्हवी कपूर के बाद बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। जान्हवी कपूर ने करण जौहर के फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। इन दिनों शनाया कपूर करण जोहर की फिल्म कारगिल गर्ल में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रही हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में जान्हवी कपूर की अहम भूमिका है। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में संजय कपूर ने कहा कि शनाया कपूर का जल्द बॉलीवुड डेब्यू होगा।
इस बारे में बताते हुए संजय कपूर ने कहा, ‘वह फिल्मों के अलावा और भी काम करेगी लेकिन उनकी डेब्यू फिल्म मैं प्रोडूस नहीं करूंगा। या मैं उन्हें नहीं लांच करने वाला हूं। करण जोहर शनाया को लांच करने वाले हैं। इस बात में भी सच्चाई नहीं है लेकिन मेरी आशा है कि करण जोहर उन्हें फिल्म में लांच करें। मैं अभी सही समय का इंतजार कर रहा हूं।’