23 August 2323 Ka Rashifal

आप का दिन मंगलमय हो,आज का राशिफल 23 अगस्त 2020

रविवार, 23 अगस्त 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 9 राशियों के लिए दिन काफी शुभफल देने वाला रह सकता है। करियर के मामले में कुछ लोगों के सामने नए ऑप्शन आ सकते हैं। कुछ लोगों को बिजनेस के विस्तार की योजना बनाने का अवसर मिल सकता है। वहीं, 3 राशियों के लिए दिन कुछ संघर्ष से भरा रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रह सकता है, वृष राशि वालों के लिए कुछ तनावपूर्ण स्थिति रहने का दिन, मिथुन राशि वालों के लिए कुछ कन्फ्यूजन वाला रह सकता है दिन।


🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
मेष – Knight of Coins-Four of Coins-The Chariot Three of Cups– Mesh Rashi 23 August 2020, Aries Horoscope 23August 2020

आज का दिन आपके लिए लिए मिला-जुला असर देने वाला रहेगा। दिन की शुरुआत आज किसी नुकसान के साथ हो सकती है लेकिन फिर लाभ वाली स्थिति बनेगी। आज धन संबंधी कोई बुरी खबर मिल सकती है। किसी प्रकार का कोई नुकसान हो सकता है, सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें और यदि कोई उधार लिया हुआ है तो उसे जल्द से जल्द उतारने का प्रयास करें। आज किसी प्रकार का दान अवश करें।
करियर – अपने तरीकों को समय के साथ बदलना समझदारी रहेगी। परिस्थिति प्रतिकूल हो सकती हैं, किन्तु अपना संयम बनाए रखें।
लव – आज रिश्तों में कुछ नकारात्मकता के कारण तनाव बढ़ सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखें।
हेल्थ – आज आपको सेहत के मामले में कुछ अच्छा रहेगा। पुराने दर्द में रह सकता है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
वृष – King of Cups-Queen of Cups-The Tower Vrishabha Rashi 23 August 2020, Taurus Horoscope 23 August 2020

आज के दिन आपके मन में तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। मन में बहुत से विचार चल रहे हैं किन्तु उन्हें लागू नहीं कर पा रहे हैं जिस कारण दुविधा हो सकती है। दूसरों पर भरोसा करना सीखें। परफेक्शन पर इतना ध्यान न दें की उससे आपके स्वास्थ्य, मन की शान्ति और रिश्तों पर भी नकारात्मक असर हो। सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का प्रयास करें।
करियर – अपनी सोच सकारात्मक बनाएं रखें नहीं तो इससे आपका ही नुकसान हो सकता है। अपनी बातों में गुस्सा न दिखाएं। शांत रहें।
लव – बेवजह किसी पर शक न करें। अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखेंगे तो रिश्तों में सुधार होगा। किसी और की बातों से प्रभावित न हों।
हेल्थ – किसी पुरानी बीमारी से निजात के लिए शरीर और मन दोनों का उपचार आवश्यक है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
मिथुन – The Fool-The Sun­-The High Priestess The Lovers– Mithun Rashi 23August 2020 , Gemini Horoscope 23 August 2020

आज के दिन आपको अपने जीवन के लक्ष्य को लेकर मन में कुछ कन्फ्यूजन बना रह सकता है। आप में भरपूर योग्यता होते हुए भी आप अपना कौशल पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे जिससे मन में असंतोष की भावना होती है। यदि आपके कुछ सपने हैं तो उन्हें पूरा करने के लिए आज कोई कदम अवश्य उठाएं, चाहे वह कितना ही छोटा हो। इससे आपकी ऊर्जा को उचित दिशा मिलेगी।
करियर – यदि अपना व्यवसाय आरम्भ करना चाहते हैं तो यह उचित समय है, अवसर और साधन आसानी से प्राप्त होंगे।
लव – आज आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को काफी अच्छी तरह से निभाएंगे।
हेल्थ – आज आपको पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
कर्क – The Hanged Man-The Chariot-Justice Wheel of Fortune– Kark Rashi 23 August 2020 , Cancer Horoscope 23 August 2020

आज अगर किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ़ ज़रूर करें। इससे आपकी सेहत बेहतर होगी और आपके कर्म अच्छे होंगे। व्यर्थ चिंता न करें। परिस्थिति जल्द ही अनुकूल ही जाएगी। परिस्थिति के प्रति अनासक्ति का भाव रखें, इससे आपको लाभ होगा। नकारात्मक सोच से बचें और नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से भी दूर रहें। किसी भी स्थिति में निर्णय लेने से पहले थोड़ा इंतज़ार करलें तो अच्छा रहेगा।
करियर – नौकरी बदलने का योग बन रहा है। करियर के लिए दिन अच्छा है।
लव – प्रियजनों से बेवजह वाद विवाद से बचें नहीं तो यह किसी बड़े झगडे का स्वरुप ले सकता है।
हेल्थ – आज आपको पैरों में चोट लगने की आशंका है। सावधानी रखें।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
सिंह – Justice-Seven of Cups-Seven of Cups Three of Swords– Singh Rashi 23 August 2020 , Leo Horoscope 23 August2020

आज की परिस्थितियां कुछ हद तक आपके विपरीत रह सकती हैं। असंतोष और परेशानी बनी रह सकती है। परिस्थिति में बदलाव हो रहा है, इसके साथ अपने आप को भी बदलने का प्रयास करें नहीं तो आपके अड़ियल स्वभाव के कारण आप अपना नुकसान कर सकते हैं। रिश्तों में भी दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करें तभी कोई मसला हल होगा। प्रेमी या प्रेमिका से आज किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।
करियर – करियर में आपको थोड़ा क्रिएटिव बनना होगा। आपकी रचनात्मकता ही आपको तरक्की दिलाएगी।
लव – साथी के साथ अपना व्यवहार नरमी भरा रखें। किसी भी बात में जिद्दी ना बनें।
हेल्थ – आज आपको हाथों में कुछ दर्द या तकलीफ रह सकती है। चोट लगने की भी आशंका है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
कन्या – The Chariot-Four of Swords-Four of Coins Ace of Swords– Kanya Rashi 23 August2020 , Virgo Horoscope 23 August 2020

किसी नए व्यक्ति से मिलना हो सकता है जो निजी एवं व्यवसायी रूप में आपकी सहायता करेगा। कुछ पुराने रिश्ते यदि दूर जा रहे हैं तो निराश न हों, इसमें भी आपकी ही भलाई है। यदि किसी चीज़ को जकड़ के रखने का प्रयास करेंगे तो दर्द आपको ही होगा। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। बदलाव जीवन का एक अहम् हिस्सा है और यह आपके लिए भी हितकारी है।
करियर – काम से संबंधित किसी यात्रा के योग बन सकते हैं। करियर लाइन या नौकरी बदलने का विचार अच्छा रहेगा आपकी प्रगति के लिए।
लव – रिश्तों में बदलाव के कारण मन में कुछ असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है किन्तु यह बदलाव आपके हित में हैं, इनसे घबराएं नहीं। बिगड़ते रिश्तों में जल्द ही सुधार होगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नियमित रूप से कर रहे व्यायाम से जल्द ही अच्छा फल मिलेगा। स्थान परिवर्तन से स्वास्थ्य लाभ होगा।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
तुला – Ace of Cups-Three of Swords-The Sun Justice– Tula Rashi 23 August 2020 , Libra Horoscope 23 August 2020

आज आपको जीवन में सबकुछ सकारात्मक रह सकता है। सही समय पर आपके पास आपकी ज़रुरत के संसाधन प्राप्त हो जाते हैं। कमी केवल इस विचार में है की जीवन में आप जो पान चाहते हैं उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और कमी हो सकती है। इस विचार को छोड़कर यदि मेहनत करेंगे तो सफलता जल्द ही प्राप्त होगी। अपने विचारों को कमी की बजाय सम्पन्नता पर फोकस रखें।
करियर – आज नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने के आसार हैं। इस अवसर को जाने न दें।
लव – प्रियजनों से अपनी बात शेयर करने में झिझक न करें। उनसे आज पूरा सहयोग मिलेगा।
हेल्थ – मौसम में बदलाव आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
वृश्चिक – Ten of Pentacles-The Tower-Three of Swords The Sun – Varshik Rashi 23 August 2020 , Scorpio Horoscope 23 August 2020

आज आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते है। लेकिन, उसका ज्यादा तनाव ना लें, जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, इसका उपयोग अपना काम करने में करें। अपने व्यापार या व्यवसाय के बारे में गंभीरता से विचार करें। मन से किसी भी प्रकार के भय को मिटा दें। आप जैसा चाहते हैं आपके जीवन में वैसे बदलाव जल्द ही आयेंगे।
करियर – आज मेहनत करनी पड़ेगी तभी फल मिलेगा। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
लव – प्रियजनों के साथ आज थोड़ा समय अवश्य बिताने का प्रयास करें। काम और घर के बीच में संतुलन रखें।
हेल्थ – शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधानी रखनी होगी।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
धनु – Seven of Swords-Justice­-Eight of Cups- Page of Coins– Dhanu Rashi 23 August 2020 , Sagittarius Horoscope 23 August 2020

आज आपके लिए कुछ अजीब सी स्थिति वाला दिन रह सकता है। परिचितों और दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे आपके मन को शान्ति मिलेगी और अध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा कदम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। कम्पटीशन परीक्षा के लिए थोड़ी और मेहनत की ज़रुरत है।
करियर – आज काम में आपको ज्यादा फोकस करना होगा। कुछ मामलों में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
लव – प्रेमियों के लिए समय अच्छा है। परिस्थितियां आपके रिश्तों के लिए अनुकूल हैं।
हेल्थ – तनाव और चिंता के कारण सेहत में कुछ परेशानी हो सकती है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
मकर – Ten of Wands-Nine of Pentacles-Nine of Pentacles-The Fool – Makar Rashi -23 August 2020 , Capricorn Horoscope 23 August 2020

आपके लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आप जो पाना चाहते हैं उसकी ओर तेजी से बढ़ेंगे। योजनाओं में गति आएगी और पुराने अटके काम भी पूरे हो सकते हैं। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आज के दिन आपको थोड़ा आराम करने और एकांत में रहने पर भी जोर देना चाहिए।
करियर – आपके कार्य पुरस्कृत होंगे। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने की ओर अग्रसर हैं।
लव – किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके लिए नए रिश्ते की शुरुआत का समय है।
हेल्थ – सेहत चिंता का विषय है, अत्यधिक काम न करें। अपने अकेलेपन का आनंद लें और आराम करें।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
कुंभ – Wheel of Fortune-Eight of Cups-Four of Swords-Ten of Wands – Kumbh Rashi 23 August 2020 , Aquarius Horoscope 23 August 2020

आज का दिन कुछ चुनौतियों और परेशानियों से भरा रह सकता है। किसी बात की चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करें। सब कुछ जानते बूझते हुए चुप न रहें नहीं तो इससे आपका और आपके प्रियजनों का नुकसान हो सकता है। आज निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। आज अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें।
करियर – आज उन लोगों के लिए थोड़ा तनाव भरा रह सकता है, जो नई जॉब ढूंढ रहे हैं।
लव – अविवाहितों और प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रह सकता है ।
हेल्थ – सर्दी जुकाम, गला खराब हो सकता है। सावधानी रखें, ठंडी चीजों से बचें।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
मीन – The Lovers-The High Priestess-Queen of Cups-The Hierophant – Meen Rashi 23August 2020, Pisces Horoscope 23 August 2020

आज का दिन आपके लिए अपनी क्रिएटिविटी का पूरा उपयोग करने का है। इस ऊर्जा को उचित दिशा प्रदान करेंगे तो लाभ होगा। इसके साथ साथ आज यह भी आवश्यक है की आप प्रयास करने के साथ प्रयास को फलित होने का भी मौका दें। धैर्य और संयम से काम लें। धन लाभ के योग हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। केवल अपने व्यवहार में संयम बनाएं रखें।
करियर – आपके लिए आज नए बिजनेस की शुरुआत के लिए समय अच्छा है।
लव – प्रियजनों के साथ आज अच्छा समय बिताने को मिलेगा। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।
हेल्थ – सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे।


🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
RAJNI AWASTHI
💫💫💫💫💫💫💫💫
Tarot Cards Reader ,Healer ,
Astrologer, Vastu Consultant
contact 8960300009

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1