शिमला में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी गाड़ी, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

शिमला के टिक्कर नावर क्षेत्र में दरोटी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। मृतकों में मां-बेटे के अलावा नेपाल की रहने वाली तीन महिला मजदूर शामिल हैं। मृतकों की पहचान कुशल पुत्र प्रमोद और उनकी मां कल्पना देवी पत्नी प्रमोद, निवासी दरोटी गांव, के रूप में हुई है। हादसे में नेपाल का एक मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख जताया है।

पांच लोगों की हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को डरोटी इलाके में पानू नाले के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में एक व्यक्ति अपनी मां और कुछ मजदूरों को लेकर खेत में काम कराने जा रहा था। इस दुर्घटना में मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

एक व्यक्ति घायल
पुलिस के मुताबिक, हादसे में डरोटी निवासी कुशल और उनकी मां कल्पना देवी की जान चली गई। इनके अलावा नेपाल की रहने वाली तीन महिला मजदूर निर्मला, मीना और रोशनी की भी मौत हो गई। ये तीनों इलाके में मजदूरी करती थीं। वहीं, हादसे में घायल व्यक्ति को शुरुआती इलाज के लिए रोहड़ू अस्पताल ले जाया गया था। बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) रेफर कर दिया गया।

सीएम ने हादसे पर दुख जताया
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। मामले में केस दर्ज कर हादसे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने और घायल को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में 15 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1