21 August 2121 Ka Rashifal

आप का दिन मंगलमय हो,आज का राशिफल 21 अगस्त 2020

शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। इन राशियों के लिए समय धन और रिश्तों के मामलों में कुछ खास रहने वाला है। वहीं, 5 राशियों के लिए समय थोड़ा संकट भरा रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए खुद का काम शुरू करने का है समय, वृष राशि वालों के लिए अपने काम पर फोकस करने का दिन, मिथुन राशि वालों के लिए पुरानी समस्याओं का हल मिलने का दिन।


🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴
मेष – Queen of Pentacles-Four of Coins-The Chariot Three of Cups– Mesh Rashi 21 August 2020 , Aries Horoscope 21August 2020

आज का दिन आपके लिए खुद का कुछ काम शुरू करने का हो सकता है। अगर आपमें कोई विशेष कला का ज्ञान है या आप अपनी किसी खूबी को करियर के रूप में आगे ले जाना चाहते हैं तो उसके लिए प्लानिंग करने का समय है। आपको अपने लिए फिर से नए सिरे से सोचने की आवश्यकता है। दिन आपके लिए लाभ देने वाला है। अपनी कोशिशें जारी रखें।
करियर – जॉब में मन नहीं लगेगा। बोरियत महसूस कर सकते हैं। नए काम की तलाश रह सकती है।
लव – वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में समस्या आ सकती है।
हेल्थ – आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर फोकस करने की आवश्यकता है।

वृष – Three of Wonds-Queen of Cups-The Tower Vrishabha Rashi 21 August 2020 , Taurus Horoscope 21 August 2020

आज अपना काम में फोकस बनाएं रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस कर अमल करें। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।
करियर – किसी की बातों से बहुत प्रभावित न हों। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस पर अमल करें।
लव – प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है जिसके चलते रिश्तों में कटुता आ सकती है। अपनी बात खुल कर कहने का प्रयास करें।
हेल्थ – यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो एक सेकंड ओपिनियन किसी दूसरे डॉक्टर से लें। लाभ होगा।

मिथुन – Nine of Coins-The Sun­-The High Priestess The Lovers– Mithun Rashi 21August 2020 , Gemini Horoscope 21 August 2020

आज का दिन आपके लिए कई तरह के साधनों की उपलब्धता दिलाने वाला होगा। कुछ समस्याएं जो आपके लिए लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई थीं, उनमें से कुछ का आज समाधान भी हो सकता है। आज आपको अपने विचारों को कर्मों में तब्दील करना होगा। आज आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आपकी बातों से या बोलने के तरीके से कोई आहत ना हो।
करियर – जॉब में आज नया प्रोजेक्ट मिलने के आसार हैं। जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें नए सौदों की प्राप्ति हो सकती है।
लव – आज आपको अपनी परेशानियों को परिवार के साथ शेयर करना चाहिए। आपको जीवन साथी से पूरा सहयोग मिलेगा।
हेल्थ – आपको आज सेहत का पूरा साथ मिलेगा। अपनी पूरी ऊर्जा को आप काम में लगा सकेंगे।

कर्क – Temperance-The Chariot-Justice Wheel of Fortune– Kark Rashi 21 August 2020 , Cancer Horoscope 21 August 2020

आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी और लम्बे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। किन्तु अपने काम को अपने निजी जीवन की समस्याओं से भागने का जरिया न बनाएं। जो भी परेशानी हो उसका सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी।
करियर – आपका कौशल और सफलता आपको बहुत आगे तक ले जाएगी। इसके लिए अपने आपको तैयार करें।
लव – आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। शादी के मामले में बात बन सकती है।
हेल्थ – पुराने रोग से निजात मिलने के योग हैं। आज पेट से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है।

सिंह – Wheel of Fortune-Seven of Cups-Seven of Cups Three of Swords– Singh Rashi 21 August 2020 , Leo Horoscope 21 August 2020

आज का दिन आपको भाग्य का साथ मिलने का है। कुछ परिस्थितियां बिना किसी प्रयास के आपके पक्ष में बन सकती हैं। जो आप करना या पाना चाह रहे थे, वो आज आपको सुलभ हो जाएगा। आपको विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लिए कुछ सकारात्मक मिल जाएगा। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
करियर – करियर के लिहाज से दिन आपको सफलता दिलाने वाला रह सकता है। आप अपने टारगेट्स आसानी से पूरे कर पाएंगे।
लव – आज जीवनसाथी के साथ कोई तनाव वाली स्थिति बन सकती है।
हेल्थ – आज आपको घुटनों के दर्द से परेशानी हो सकती है। अगर जोड़ों में कोई पुरानी समस्या है तो विशेष सावधानी रखें।

कन्या – Six of Swords-Four of Swords-Four of Coins Ace of Swords– Kanya Rashi 21 August 2020 , Virgo Horoscope 21 August 2020

आज का दिन किसी बात को लेकर चिंतित न हों। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो वे जल्द ही हल हो सकती है। असमंजस की स्थिति हो सकती है। किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से सलाह करें। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है को आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।
करियर – आज काम में मन नहीं लगेगा। करियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह अवश्य लें।
लव – प्रियजनों के साथ किसी बात पर तनाव उत्पन्न हो सकता है। परेशान होने की बजाय किसी अच्छे गुरु या काउंसलर से मिलें, इससे लाभ होगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुरानी बीमारियों फिर से घेर सकती हैं।

तुला – The Chariot-Three of Swords-The Sun Justice– Tula Rashi 21 August 2020 , Libra Horoscope 21 August 2020

आज आप सफलता के साथ आगे बढ़ने वाली स्थितियों में रह सकते हैं। कुछ कामों में आपको बहुत बेहतरीन सफलताएं मिल सकती हैं। मनचाहे परिणाम आपको उत्साहित करेंगे। इस समय आपका पूरा फोकस अपने पक्ष की परिस्थितियों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का रह सकता हैं। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें की आपको बाद में निराश होना पड़े।
करियर – दफ्तर का माहौल आज खुशनुमा रहेगा। अधिकारी आपके काम से संतुष्टि जताएंगे।
लव – आज आपको नए रिश्तों की शुरुआत के लिए पहल करने की आवश्यकता है। आपके प्रस्ताव स्वीकृत होंगे।
हेल्थ – आपके लिए समय अच्छा है। सेहत को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी।

वृश्चिक – Ace of Coins-The Tower-Three of Swords The Sun – Varshik Rashi 21 August 2020 , Scorpio Horoscope 21 August 2020

आज आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छी तरह जांच कर के ही कोई निर्णय लें। किसी सज्जन से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आज का दिन मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें।
करियर – किसी की निंदा से प्रभावित न हों, आपकी योग्यता और मेहनत में कोई कमी नहीं है। अपना आत्मविश्वास बनाएं रखें।
लव – जब तक रिश्तों में पारदर्शिता नहीं आएगी तब तक उनमे गहराई भी नहीं आएगी। रिश्ते में कोई कमी नहीं है, केवल अपनी सोच को बदलें।
हेल्थ – स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने खानपान और व्यायाम के सतह कोई लापरवाही न करें।

धनु – The Fool-Justice­-Eight of Cups- Page of Coins– Dhanu Rashi 21 August 2020 , Sagittarius Horoscope 21 August 2020


आज का दिन आपके लिए कन्फ्यूजन से भरा और निर्णय लेने में गलतियों वाला हो सकता है। आप काम के भारी दबाव में रह सकते हैं। आपके लिए दिन काफी तनावपूर्ण रह सकता है। इस मामले में आपको खुद कोई फैसला लेने की बजाय किसी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपने लिए कुछ अच्छा निकाल सकते हैं। आपको साहस का फल मिलेगा।
करियर – आज आपको अधिकारियों की नाराजगी का शिकार होना पड़ सकता है।
लव – आज आपको किसी रिश्ते में अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। किसी से भी बातें संभलकर करें।
हेल्थ – आज तनाव के कारण आपको शारीरिक शिथिलता का अहसास हो सकता है।

मकर – Death-Nine of Pentacles-Nine of Pentacles-The Fool – Makar Rashi -21 August 2020 , Capricorn Horoscope 21 August 2020

आज का दिन आपके लिए विपरीत परिस्थितियों वाला हो सकता है। आपको आज अपने लक्ष्य प्राप्त करने में खासा संघर्ष करना पड़ सकता है। आज कोई योजना असफल सिद्ध हो सकती है, जो आपको निराशा की ओर ले जाएगी। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। सकारात्मक व्यवहार और सोच ही आपको परेशानियों से बाहर निकलने में मददगार हो सकती है। आपको रिश्तों में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इगो को रिश्तों से बाहर रखें तो बेहतर रहेगा।
करियर – आपके करियर के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए एक अच्छा दिन है। आप मदद के लिए अपने गुरु से बात कर सकते हैं।
लव – अपने पार्टनर की प्राइवेसी का ध्यान रखें। निजी जीवन में दखलअंदाजी आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकती है।
हेल्थ – दांत या दाढ़ में आपको कुछ दर्द या परेशानी हो सकती है।

कुम्भ – Justice-Eight of Cups-Four of Swords-Ten of Wands – Kumbh Rashi 21 August 2020 , Aquarius Horoscope 21 August 2020

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। प्रोफेशनल मामलों में दिन आपके लिए ज्यादा बुरा नहीं है। दिन खत्म होने तक आप लाभ की स्थिति में आ सकते हैं या नुकसान को रिकवर कर सकते हैं। लेकिन, आपको निजी जीवन में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। आपके किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में खुशी बनी रहेगी। कोई पुराना रिश्ता आज खत्म भी हो सकता है।
करियर – आपको बॉस से प्रशंसा मिलेगी। जल्द ही उन्नति हो सकती है।
लव – शादी की बात आगे बढ़ेगी। प्रेम संबंधों को परिवार की रजामंदी मिल सकती है।
हेल्थ – आज आपको पीठ या कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मीन – The Sun-The High Priestess-Queen of Cups-The Hierophant – Meen Rashi 21August 2020 , Pisces Horoscope 21 August 2020


आज का दिन आपके लिए अपने काम और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहने का है। आप अपनी एकाग्रता से कई रुके हुए कामों को अंजाम तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी जो भी इच्छाएं हैं, जल्द ही पूर्ण होंगी।
करियर – नौकरी में तबादले का योग बन रहा है, ये तबादला आपकी पसंद की जगह हो सकता है।
लव – अविवाहितों के लिए किसी रिश्ते की बात पक्की हो सकती है। जल्द ही परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा।
हेल्थ – आज आपको स्किन संबंधी किसी समस्या से जूझना पड़ सकता है।
🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴🎴

RAJNI AWASTHI
💫💫💫💫💫💫💫💫
Tarot Cards Reader ,Healer ,
Astrologer, Vastu Consultant
contact 8960300009

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1