Gumla Crime

झारखंड:गुमला में अवैध संबंध में दंपती समेत चार लोगों की हत्‍या

गुमला में 4 लोगों की अवैध संबंध में हत्या कर दी गई है। जिले के सिकोइ पंचायत के डेरागडीह गांव में 4 लोगों की हत्या की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया गया कि रायडीह थाना क्षेत्र के डेरंगडीह गांव में सोमवार की रात 4 लोगों की हत्या की गई है। मृतकों में डेरगडीह के दंपति के साथ बाहर से आए 2 लोग शामिल हैं। हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। पुलिस के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले के अनुसंधान में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने प्रेमी के साथ अपने पति की हत्‍या कर दी। इसके बाद ग्रामीणों की इस घटना की जानकारी मिली। गुस्‍साए ग्रामीणों ने महिला और उसके 2 प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक महिला का नाम नीलम कुजूर है। घटना के समय दंपती के बच्‍चे सोए हुए थे। दंपती के तीन बच्‍चे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दो युवक रात को महिला के घर पहुंचे और महिला के साथ मिलकर उसके पति की हत्‍या कर दी। इसके बाद दोनों युवक भागने की फिराक में थे।


हालांकि इससे पहले ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिल गई और लोग महिला के घर के पास लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। इसके बाद दोनों युवकों को रस्‍सी से बांध दिया और जमकर पीटा। इससे दोनों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला की भी हत्‍या कर दी। पुलिस को घटना की सूचना मंगलवार की सुबह मिली। उसके बाद पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंची। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1