बिहार का रण: युवा मतदाता एक चौथाई सीटों के परिणाम को करेंगे निर्धारित

बिहार विधानसभा चुनाव का आगाज होनेवाला है। राजनीतिक दलों द्वारा इसको लेकर तैयारियों जोरों पर है। कोरोना काल में वर्चुअल रैली हो रही है। युवाओं के दौर का प्रचार माध्यम भी अपनाया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सबसे अधिक उपयोग किया जा रहा है, जो युवाओं के पास पहुंचने का सबसे आसान माध्यम बन गया है। राज्य में 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 714488 है, तो 20-29 वर्ष के बीच के मतदाताओं की संख्या 16054675 है, जबकि 30-39 वर्ष के बीच के मतदाताओं की संख्या 19865475 है। कुल मतदाताओं में इनकी भागीदारी 25.71% है।

10 जिले ऐसे जहां युवा मतदाता कर सकते हैं चुनाव को प्रभावित
राजनीतिक दलों द्वारा विधानसभा चुनाव में युवाओं को टिकट देने से लेकर रोजगार के वायदे भी किये जायेंगे। अब चुनावी बिगुल बजने में चंद ही दिन रह गये हैं। चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों द्वारा युवा मतदाताओं के लिए घोषणा पत्र में वायदे किये जायेंगे। राज्य में युवा मतदाताओं की 25.71% आबादी 18-39 आयु वर्ग के मतदाताओं की है। यही मतदाता राज्य की राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं। राज्य की राजनीति में 10 जिले ऐसे हैं जहां पर युवा मतदाता चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।

पटना जिले में 28.37% युवा मतदाता
2020 की मतदाता सूची में पटना जिला में कुल 4636463 मतदाता हैं। जिले में विधानसभा की सर्वाधिक 14 सीटें हैं। इनमें मोकामा सीट निर्दलीय, बाढ़ सीट BJP, बख्तियारपुर सीट BJP, दीघा सीट BJP, बांकीपुर सीट BJP, कुम्हरार सीट BJP, पटना साहिब सीट BJP, फतुहा सीट RJD, दानापुर सीट BJP, मनेर सीट RJD, फुलवारीशरीफ (रिक्त), मसौढ़ी सीट RJD, पालीगंज सीट राजद और बिक्रम विधानसभा की सीट कांग्रेस के पास है। इसमें से राजधानी होने के नाते यहां पर सभी प्रकार की राजनीतिक,सामाजिक और आर्थिक हलचलों को युवा मतदाता देखते हैं।

पटना जिले में 13341234 युवा मतदाता
18-19 वर्ष – 31540
20-29 वर्ष – 954360
30-39 वर्ष – 12355334

भोजपुर जिले 28.61% युवा मतदाता
चरमपंथ प्रभावित जिले में अब शांति बहाल है। जातीय तनाव से जूझ रहा यह जिला अब उस माहौल को करीब-करीब भूल चुका है। राजधानी से सटा यह जिला राजनीतिक हलचलों से पूरी तरह से प्रभावित होता रहता है। इस जिले में सात विधानसभा की सीटें हैं। इनमें संदेश सीट पर RJD, बड़हरा सीट पर RJD, आरा सीट पर RJD, अगिआंव सीट पर JDU, तरारी सीट पर माले, जगदीशपुर सीट पर RJD और शाहपुर विधानसभा सीट पर भी RJD के वर्तमान विधायक हैं।

जिले में 1038299 युवा मतदाता
18-19 वर्ष- 21188
20-29 वर्ष – 461700
30-39 वर्ष – 555411

नवादा जिले में 28.24% युवा मतदाता
गया जिला के अधीन इस अनुमंडल ने 26 जनवरी, 1973 को जिले का स्वरूप ले लिया। दक्षिण बिहार का यह जिला झारखंड के कोडरमा जिले से सटा हुआ है। इस जिले के कुल मतदाताओं में 28.24% मतदाताओं की उम्र 18-39 वर्ष के बीच है। जिले में विधानसभा की कुल 5 सीटें हैं। इनमें रजौली सीट पर RJD, हिसुआ सीट पर BJP, नवादा सीट पर JDU, गोविंदपुर सीट पर कांग्रेस और वारसलिगंज सीट पर BJP के विधायक हैं.

जिले में हैं 845205 युवा मतदाता
18-19 वर्ष -13126
20-29 वर्ष- 393646
30-39 वर्ष – 438433

नालंदा जिले में 25.28% युवा मतदाता
पटना से सटा हुआ है नालंदा जिला। वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह गृह जिला है। ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों वाले इस जिले में अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय नालंदा स्थित है। यह प्राचीन ज्ञान स्थली भी रही है। पावापुरी में जैनों के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर को निर्वाण की प्राप्ति हुई थी। इस जिले में विधानसभा की सात सीटें हैं। इनमें से अस्थावां सीट JDU , बिहारशरीफ सीट BJP, राजगीर सीट JDU, इसलामपुर सीट JDU, हिलसा सीट RJD, नालंदा सीट JDU और हरनौत सीट पर JDU के विधायक काबिज हैं।

जिले में 981735 युवा मतदाता
18-19 वर्ष – 19222
20-29 वर्ष – 442743
30-39 वर्ष – 519770

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1