Delhi health Minister

दिल्ली में लॉकडाउन लगेगा या नहीं, पढ़िये- मंत्री का ताजा बयान

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार में हैरान करने वाली तेजी आई है। बुधवार को 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना (Corona) के 10,000 से अधिक नए मामले सामने आने पर लाकडाउन (Lockdown) की आशंका को सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने नकार दिया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को साफ-साफ कहा है – ‘राजधानी दिल्ली में नहीं लगेगा लाकडाउन’। ऐसे में माना जा रहा है कि कोरोना (Corona) के मामले बढ़ने पर दिल्ली में सख्ती और बढ़ाई जाएगी, लेकिन लाकडाउन (Lockdown) नहीं लगाया जाएगा। इसके पीछे दो वजहें हैं। पहली ओमिक्रोन वैरिएंट (Omicron Variant) डेल्टा की तरह घातक नहीं है और इलाज घर पर भी हो रहा है, अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं है। वहीं, दूसरे लाकडाउन (Lockdown) की स्थिति में दिल्ली की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी, जिसका असर आम आदमी से लेकर खास तक पड़ेगा। आखिर में दिल्ली सरकार भी प्रभावित होगी।


यहां पर बता देें कि राजधानी में कोरोना (Corona) का संक्रमण हर दिन एक नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच रहा है। दिल्ली में 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इसके बाद स्थिति यह है कि संक्रमण दर 8.37 प्रतिशत से बढ़कर 11.88 प्रतिशत हो गई है। इस वजह से दिल्ली में करीब आठ माह बाद कोरोना (Corona) के मामले 10 हजार के आंकड़े को पार कर गया। बुधवार को दिल्ली में कोरोना (Corona) के 10,665 नए मामले आए। इससे पहले पिछले साल 13 मई को 10,489 मामले आए थे। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या 23 हजार से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2239 मरीज ठीक हुए। वहीं 8 मरीजों की मौत हो गई। ये पिछले करीब 6 माह (185 दिन) में 24 घंटे में मौत के सर्वाधिक मामले हैं।


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो दिन में ही कोरोना (Corona) से 11 मरीजों की मौत हो चुकी है व इस माह अब तक पांच दिनों में 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़े बताते हैं कि कोरोना (Corona) के मौजूदा बढ़ते संक्रमण को बहुत हल्के में लेना भारी भी पड़ सकता है। पिछले साल चार जुलाई को एक दिन में 7 मरीजों की मौत का मामला सामने आया था। इसके बाद अब एक दिन में सबसे अधिक मौत के मामले सामने आए हैं।
पांच दिन में आए 26,155 मामले

दिल्ली में ओमिक्रोन का पहला मामला पांच दिसंबर को आने के बाद से अब तक कुल 32,895 मामले आ चुके हैं। इस दौरान 10,063 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिसमें से 26,155 मामले इस माह अब तक 5 दिन में ही आए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 89,742 सैंपल की जांच हुई। जिसमें से 11.88 प्रतिशत सैंपल पाजिटिव पाए गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1