कोरोना (Corona) के कहर से जूझ रहे राजस्थान में गहलोत सरकार ने आज फिर से नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। कोरोना (Corona) के तेजी बढ़ रहे केसेज के कारण राजस्थान की राजधानी जयपुर (jaipur) और दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर के नगर निगम क्षेत्रों में आने वाली आठवीं तक की स्कूलों को 17 जनवरी तक के लिये बंद कर दिया गया है। वहीं बाकी जिलों में इसको लेकर जिला कलेक्टर्स फैसला लेंगे। दूसरी तरफ ‘प्रशासन शहरों के संग अभियान’ को भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। आज सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद् की बैठक में कोरोना की समीक्षा की गई थी। बैठक के बाद गृह विभाग ने रात को नई गाइडलाइन जारी कर दी. गाइडलाइन 7 जनवरी से लागू होगी।

