Tested Positive For COVID-19

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोविड से संक्रमित,टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू मंगलवार को Coronavirus से संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी उपराष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से मंगलवार रात को दी गई है। उपराष्ट्रपति की पत्नी का भी Corona टेस्ट करवाया गया, जिसमें वह निगेटिव मिली हैं। Corona से संक्रमित पाए जाने के बाद उपराष्ट्रपति होम क्वारंटाइन में चले गए हैं।

उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा चलाए जाने वाले उनके ट्विटर अकाउंट ने ट्वीट किया, ”रूटीन Coronavirus के टेस्ट के दौरान भारत के उपराष्ट्रपति आज सुबह पॉजिटिव पाए गए। हालांकि, उन्हें कोई लक्षण नहीं था और स्वास्थ्य भी अच्छा है। उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। उनकी पत्नी ऊषा नायडू की Corona रिपोर्ट निगेटिव आई है और अभी सेल्फ आइसोलेशन में हैं।”
इससे पहले, उपराष्ट्रपति एम Venkaiah Naidu ने मंगलवार को ही फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने सभी के लिए बेहतर गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं आसान और सस्ती बनाने का आह्वान किया था। उपराष्ट्रपति ने कहा था, ”निजी क्षेत्र आगे आ सकते हैं और सार्वजनिक-निजी साझोदारी के जरिए इन क्षेत्रों में अपना विस्तार कर सकते हैं।”

उपराष्ट्रपति नायडू से पहले देश की कई प्रमुख हस्तियों को Coronavirus हो चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोविड-19 से संक्रमित मिले थे। वहीं, हाल ही में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की Coronavirus के चलते दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1