Religion Conversion

बरेली में नरगिस ने अपनाया सनातन धर्म, बनीं इच्छा देवी! प्रेमी आकाश संग रचाई शादी, गंगाजल और गौमूत्र से हुई धार्मिक रस्में

उत्तर प्रदेश के बरेली से धर्म परिवर्तन और प्रेम विवाह का एक मामला सामने आया है। यहां आंवला क्षेत्र की रहने वाली नरगिस ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम इच्छा देवी रख लिया और अपने प्रेमी आकाश कश्यप के साथ शादी कर ली।

जानकारी के मुताबिक, दोनों की पहचान करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, इस रिश्ते को लेकर परिवार की सहमति नहीं थी। इसके बाद दोनों ने अपनी पसंद से शादी करने का फैसला किया।

बरेली के मढ़ीनाथ स्थित श्री अगस्त्य मुनि आश्रम में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह की रस्में संपन्न कराई गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धार्मिक प्रक्रिया के दौरान नरगिस ने गंगाजल और गौमूत्र से आचमन किया और गायत्री मंत्र का पाठ भी किया।

नरगिस ने दावा किया कि वह पिछले चार से पांच सालों से सनातन धर्म में आस्था रखती हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। शादी के बाद दोनों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है और फिलहाल दिल्ली में रहने की बात कही है। यह मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1