AAM AADMI PARTY

आम आदमी पार्टी के दो तिहाई सांसद BJP में हो रहे शामिल, राघव चड्ढा का बड़ा दावा, यहां देखिए पूरी लिस्ट

चड्ढा का बड़ा दावा, यहां देखिए पूरी लिस्ट
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है. पार्टी के सात सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. आप के दिग्गज नेता राघव चड्ढा ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि वे पार्टी को छोड़ रहे हैं. उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. राघव चड्ढा ने दावा किया कि पार्टी के दो तिहाई सांसद बीजेपी जॉइन करेंगे. राघव चड्ढा ने कहा कि मैंने पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा था.

आप नेता राघव चड्ढा ने कहा, ‘जिस AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है. अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है. मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं. हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था.’

प्रधानमंत्री मोदी को लेकर क्या बोले राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने कहा, ‘हम भाजपा में विलय कर रहे हैं. पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं, जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे. इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि 3 बार मुहर लगाई है. हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे.’

वहीं आप नेता संदीप पाठक ने कहा, ‘मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था कि ये स्थिति आएगी पर ये आई. 10 साल से इस पार्टी से मैं जुड़ा रहा और आज मैं AAP से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं.’

आप के कौन-कौन से सांसद भाजपा में होंगे शामिल

यह तीसरी बार है जब आम आदमी पार्टी टूटी है. राघव चड्ढा के साथ-साथ विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, अशोक मित्तल और संदीप पाठक बीजेपी में शामिल होंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चड्ढा ने बताया कि हमने राज्यसभा चेयरमैन को सूचित कर दिया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1