Bihar Govt Floor Test : सम्राट चौधरी ने सदन में अपने भाषण में कहा, “बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार आई. महिलाओं के जीवन का उत्थान करने का काम किया. छोटी बच्चियों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए साइकिल दी गईं. ऐतिहासिक शराबबंदी का फैसला भी नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री रहते हुए लिया था. पीएम मोदी चाहते हैं कि देश विकसित हो, नीतीश कुमार चाहते हैं कि बिहार समृद्ध हो. हमें इसी पर काम करना है.”
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को ‘बिहार का सबसे लोकप्रिय नेता’ कहकर संबोधित किया. उन्होंने आगे कहा कि बिहार में बीते 20 से ज्यादा वर्षों से NDA की सरकार चल रही है. इस सरकार ने लगातार किसानों और मजदूरों की चिंता की, गरीबों की चिंता की और सबसे अधिक बिहार में सुशासन स्थापित करने का काम किया.

