Twisha Sharma

ट्विशा शर्मा की मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला बड़ा खुलासा, सोच के आप भी हो जाएगे हैरान

Bhopal News: भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कई अहम बातें खुलकर सामने आई हैं. AIIMS भोपाल की रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि ट्विशा की मौत फांसी लगाने से हुई थी. रिपोर्ट के मुताबिक 12 मई की रात करीब 8 बजे उनकी मौत हुई. साथ ही उनके हाथ पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि मौत से करीब एक हफ्ते पहले ट्विशा का अबॉर्शन हुआ था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया
AIIMS भोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ट्विशा की मौत “Ante mortem hanging” यानी जीवित अवस्था में फंदा लगने से हुई. डॉक्टरों ने गर्दन पर ऊपर की तरफ जाता हुआ लिगेचर मार्क पाया, जो आमतौर पर फांसी के मामलों में देखा जाता है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्दन की अंदरूनी मांसपेशियों में दबाव और रक्तस्राव के निशान मिले हैं. हालांकि हायॉइड बोन और गर्दन की हड्डियां सुरक्षित पाई गईं. डॉक्टरों के मुताबिक शरीर पर किसी बड़े संघर्ष या घातक हमले के निशान नहीं मिले.

हालांकि हाथ समेत शरीर के कुछ हिस्सों पर हल्की चोट और खरोंच के निशान जरूर पाए गए हैं. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये चोटें कैसे आईं.

फेफड़ों में सूजन और आंखों में रक्तस्राव
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि ट्विशा के दोनों फेफड़ों में सूजन और कंजेशन था. आंखों में छोटे रक्तस्राव यानी पेटीचियल हेमरेज के निशान भी मिले. मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसे संकेत फांसी के मामलों में अक्सर पाए जाते हैं. डॉक्टरों ने यह भी साफ किया कि शरीर पर किसी तरह के गंभीर यौन हमले या हथियार से चोट के संकेत नहीं मिले हैं.

FSL और DNA जांच का इंतजार
मामले की सच्चाई पूरी तरह सामने लाने के लिए डॉक्टरों ने विसरा, खून और अन्य सैंपल सुरक्षित रखे हैं. इन्हें FSL जांच के लिए भेजा गया है. जांच में यह पता लगाया जाएगा कि मौत से पहले ट्विशा ने किसी तरह का नशा या जहरीला पदार्थ लिया था या नहीं.

इसके अलावा DNA जांच के लिए भी सैंपल सुरक्षित किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि FSL रिपोर्ट आने के बाद जांच में और कई बातें साफ हो सकती हैं.

जिमनास्टिक रिंग की रस्सी से लटकी मिली थीं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि ट्विशा शर्मा कथित तौर पर घर की छत पर जिमनास्टिक रिंग की रस्सी के सहारे लटकी हुई मिली थीं. परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बाकी सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच आगे बढ़ा रही है.

ससुराल में मृत मिली थीं ट्विशा
33 साल की ट्विशा शर्मा 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं. घटना के बाद परिवार की शिकायत पर पुलिस ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया था. गिरिबाला सिंह रिटायर जज बताई जा रही हैं. पुलिस इस पूरे मामले की कई एंगल से जांच कर रही है. घटना के बाद से ही यह मामला काफी चर्चा में बना हुआ है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1