दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद उनका एक पुराना इंटरव्यू एक बार फिर चर्चा में है। करीब तीन साल पहले दिए इस इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने जिंदगी, मौत और अंतिम संस्कार को लेकर बेहद बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी थी। उनकी कही बातें अब लोगों को भावुक कर रही हैं।
साल 2023 में फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के प्रमोशन के दौरान नाना ने कहा था कि उन्हें मालूम है कि एक दिन उन्हें इस दुनिया से जाना है। उन्होंने अपनी अंतिम संपत्ति के तौर पर 12 मन लकड़ियों का जिक्र किया था और बताया था कि उन्होंने अपने अंतिम संस्कार के लिए सूखी लकड़ियां अलग रखी हैं।
नाना ने यह भी कहा था कि उनकी इच्छा है कि अंतिम संस्कार में गीली लकड़ियों का इस्तेमाल न किया जाए। उनका तर्क भी अपने खास अंदाज में था। उन्होंने कहा था कि गीली लकड़ी से धुआं होगा और वहां मौजूद लोगों की आंखों में पानी आ सकता है। ऐसे में उन्हें गलतफहमी हो सकती है कि लोग उनके लिए रो रहे हैं।
मौत जैसे गंभीर विषय पर भी नाना का यह बेबाक और अलग अंदाज अब उनके चाहने वालों को याद आ रहा है। उनके पुराने शब्दों का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोग अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

