अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत में वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। उनके इस बयान के बाद भारतीय राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। राहुल गांधी ने अमेरिका में अपने संबोधन के दौरान चुनाव प्रक्रिया और वोटर लिस्ट को लेकर सवाल उठाए और चुनाव में धांधली के आरोप लगाए।
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने तीखा पलटवार किया है। बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी पर देश की चुनावी व्यवस्था को बदनाम करने का आरोप लगाया और उन्हें ‘भारत का मीर जाफर’ तक कह दिया। बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी विदेशी मंचों पर भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाकर देश की छवि खराब कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस लगातार चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाती रही है।
राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान और बीजेपी की प्रतिक्रिया के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब देखना होगा कि इस विवाद पर आगे क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

